एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 21 अप्रैल से फिर से शुरू की जाएगी कन्यादान योजना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 21 अप्रैल से प्रदेश में कन्यादान योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी औऱ गृहस्थी तथा विवाह की व्यवस्थाओं के लिए 55 हज़ार रुपये दिए जाएंगे.

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 21 अप्रैल से प्रदेश में कन्यादान योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी औऱ गृहस्थी तथा विवाह की व्यवस्थाओं के लिए 55 हज़ार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने नसरुल्लागंज में औद्योगिक क्षेत्र बनाने औऱ नए उद्योग लगाने की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री शनिवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज के गौरव दिवस पर नगर सभा को सम्बोधित कर रहे थे.

सीएम शिवराज वितरित किए हितलाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज के गौरव दिवस को अगले वर्ष से 3 दिवसीय मनाए जाने की घोषणा करने के साथ नागरिको को नगर को देश का नम्बर एक नगर बनाने के लिए अनेक संकल्प भी दिलाए. इस अवसर पर उन्होंने अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नसरुल्लागंज तहसील को स्वच्छता के साथ ही वाटर प्लस घोषित कर छोटे नगरों की श्रेणी में पहले स्थान पर लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर को अधोसंरचना युक्त बनाने के लिए 38 करोड रुपये के निर्माण और विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे गरीबो के बिजली बिल की राशि माफ किये जाने का निर्णय लिया गया है और नसरुल्लागंज तहसील में ही गरीबो के 34 करोड़ के बिजली बिल माफ किये जायेंगे.

2 लाडली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2 मई को लाडली लक्ष्मी दिवस भी मनाया जाएगा और सरकार लाडली लक्ष्मी के उच्च शिक्षा की 8 लाख तक की फीस भरेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं विशेषत़ बेटियो की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बेटियो के जन्म पर उनके जन्मदिन पर खुशियां मनाई जाए.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि समाज नशा नही करने का संकल्प ले तो सरकार भी शराब की दुकाने बंद कर सकती है. उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि नशाबंदी के लिए समाज को सजग होकर संकल्प लेना पड़ेगा.

उद्यम क्रांती योजना साबित होगी मील का पत्थर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर भृमण के दौरान मोची अरुण से हुई भेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब और वंचितों की चिंता पूरी समाज को करना होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को पथ विक्रेता योजना से लाभ दिलाकर इन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए.उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह और आजीविका मिशन की बहिनों को भी सशक्त बनाया जाएगा और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर प्रयास किया जाएगा कि हर बहिन कम से कम 10 हज़ार रुपये माह आमदनी कर सके.



MP News: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 21 अप्रैल से फिर से शुरू की जाएगी कन्यादान योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज को मिलकर कुपोषण के कलंक से बच्चो को बचाना चाहिए.उन्होंने किसानों और सक्षम लोगो से आग्रह किया कि वे नगर की आंगनबाड़ी को बेहतर बनाये. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब गरीब के बच्चे आधुनिक सीएम राइज़ स्कूलों में पड़ेंगे और बस गांव-गांव जाकर बच्चो को स्कूल लाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है और 5 तारीख से प्रारम्भ हो रही उद्यम क्रांति योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

100 फीसदी सिंचाई वाला बनेगा नसरुल्लागंज
मुख्यमंत्री ने नगर वासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं विकास में सहभागी बने और प्रत्येक वार्ड स्तर पर 10-12 लोगो की समिति बनाकर सफाई सहित प्रत्येक कार्य की निगरानी करे. उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कभी कमी नही रही है बस जनसहयोग से विकास और बेहतर हो जाता है.

मुख्यमंत्री ने नसरुल्लागंज के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्वत  1305 भेरुन्दा का नाम हुए ही आज 1249 वर्ष हो चुके है. उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि नसरुल्लागंज तहसील को जल्दी ही 100 प्रतिशत सिंचाई वाला बनाया जाएगा. इससे पहले उन्होंने नसरुल्लागंज का नाम गौरान्वित करने वाले युवाओं और नागरिको का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया.  

नसरूल्लागंज के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो करोड़ की लागत से बने कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण किया.उन्होंने नगर परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी पॉईन्ट का अवलोकन किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भवन परिसर में पौधारोपण भी किया.


MP News: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 21 अप्रैल से फिर से शुरू की जाएगी कन्यादान योजना

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से किसानों के अलावा नगर के नागरिकों को कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी.उन्होंने कहा कि मां, बहन, बेटी की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है.दुराचारियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें जमींदोज कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गांव शहर का जन्म दिन की तरह गौरव दिवस मनाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार के साथ जब समाज खड़ा हो जाएगा तो देश प्रदेश का विकास तेजी से होगा.आज का दिन सृष्टि के प्रारंभ का दिन है और आज नसरूल्लागंज का गौरव दिवस मनाया जा रहा है.आप सभी शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प लें.

यह भी पढ़ें:

MP News: एक नोटिस ने विदिशा के 950 शिक्षकों की उड़ाई नींद, जानें क्या है पूरा मामला

Indore News: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान, ऐसे लगेगी अपराधों पर लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget