एक्सप्लोरर

MP News: एक नोटिस ने विदिशा के 950 शिक्षकों की उड़ाई नींद, जानें क्या है पूरा मामला

विदिशा में शिक्षा विभाग के एक नोटिस ने लगभग 950 शिक्षकों की नींद उड़ा दी है. दरअसल यह नोटिस ऐसे शिक्षकों को दिया गया है जिनके यहां 26 जनवरी 2001 के तीसरी संतान हुई है.

Vidisha News: विदिशा जिला शिक्षा विभाग के एक नोटिस ने लगभग 950 शिक्षकों की नींद उड़ा दी है. दरअसल यह नोटिस ऐसे शिक्षकों को दिया गया है जिनके यहां 26 जनवरी 2001 के तीसरी संतान हुई है. ऐसे लगभग 950 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. हालांकि अभी तक करीब 160 शिक्षकों ने ही नोटिस का जवाब दिया है जिसमें नौकरी ज्वाइन के दौरान नियम नहीं होने, टीटी ऑपरेशन फेल होना और और किसी ने तीन बच्चे होने पर एक बच्चा स्वजनों को गोद देने की बात कही है. अब जवाबों के सत्यापन के लिए डीईओ ने एक समिति बना दी है, जो तीन माह के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. 

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 26 जनवरी 2001 के बाद सरकार ने नियम लागू किया गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के यहां यदि तीसरी संतान हुई है तो वह नौकरी के लिए अपात्र माने जाएंगे. विधान सभा में उठे प्रश्न के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार मुदगल ने जिले में ऐसे 950 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं, उनसे 15 दिन में जवाब मांगा गया है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि अभी तक मात्र 160 शिक्षकों ने ही नोटिस का जवाब दिया है.

जिसमें ज्यादातर शिक्षकों का कहना है कि जब उनकी नौकरी लगी थी, उस समय यह नियम नहीं था. बाद में जब नियम बना तो इसकी उन्हें जानकारी नही थी. जिसके चलते उन्हें संतान हुई . कई शिक्षकों ने इसका ठीकरा स्वास्थ्य विभाग पर ही फोड़ दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने दो बच्चे होने के बाद टीटी आपरेशन करा लिया था, लेकिन इसके बाद भी तीसरे बच्चे का जन्म हो गया. तीन से चार शिक्षकों ने अपने जवाब में बताया है कि उन्होंने तीसरे बच्चे को अपने स्वजनों को गोद दे दिया है, लेकिन उन्होंने गोदनामा के दस्तावेज जमा नहीं किए हैं.

विदिशा के डीईओ अतुल कुमार मुदगल का कहना है कि सरकार ने सन 2000 में एक सर्कुलर जारी किया था कि 26 जनवरी 2001 के बाद यदि किसी शासकीय कर्मचारी की तीसरी संतान होगी तो वो नौकरी से अपात्र हो जायेगा. अभी किसी विधायक ने इस संबंध में विधानसभा में सवाल पूछा था जिसमें विदिशा जिले में 950 कर्मचारी मिले हैं जिनकी 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान हुई है.अब उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है.

यह भी पढ़ें:

Indore News: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान, ऐसे लगेगी अपराधों पर लगाम

Jabalpur News: जबलपुर में भगवा झंडा उतारने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने नगर निगम की कार्रवाई पर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget