एक्सप्लोरर

Indore News: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान, ऐसे लगेगी अपराधों पर लगाम

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि आई बस में सवारी कर रहीं महिला और युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है.

Indore News: अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के समय घटित होती हैं. इसे ही ध्यान रखते हुए इंदौर की महिला थाना पुलिस ने एक इनोवेशन किया है. चैत्र नवरात्रि पर महिला थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए बस में सफर कर रहीं महिलाओं और युवतियों से चर्चा की. वहीं उन्हें इंदौर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी. इसके अलावा हेल्प लाइन भी नंबर जारी किया है.

चलाया जा रहा विशेष अभियान
शनिवार से इंदौर शहर में मां की आराधना का पर्व चेत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है. वहीं इस पावन पर्व पर महिला थाना पुलिस ने भी महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत महिला थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सिविल ड्रेस में आई बस में बैठी और बस में सवार युवकों और महिलाओं की सुरक्षा का जायजा भी लिया. 

महिला सुरक्षा को देखते हुए शुरू किया अभियान
वहीं महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि आई बस में सवारी कर रहीं महिला और युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है. इसके साथ ही इस अभियान के तहत महिला यात्रियों को पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई. एक पेम्पलेट भी सिटी बसों में चस्पा किए गए है, जिसमें महिला पुलिस, सिटीजन कॉप, सायबर हेल्पलाइन, वी केयर फॉर यू, चाइल्ड हेल्प लाइन और संजीवनी के हेल्प नंबर जारी किए गए हैं.

स्कूल-कॉलेजों के बाहर भी लगेंगे पेम्पलेट
यह पेम्पलेट सिटी बस और स्कूल कॉलेज के बाहर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह के महिला अपराध हों तो तुरंत इन नंबरों पर पुलिस को जानकारी दी जा सके और पुलिस तत्काल कार्रवाई के लिए तत्पर रहे. फिलहाल महिला थाना पुलिस की इस अनूठी पहल की शहर भर में सराहना की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Gudi Padwa 2022: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना के साथ मनाया गुड़ी पड़वा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

MP Politics News: शिवराज सरकार विरोधी हुए बीजेपी के कई नेताओं के स्वर, उमा भारती खुलकर कर रहीं शराब नीति का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget