एक्सप्लोरर

Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट ने भोपाल का नाम किया रौशन, इस मामले में देश के 56 हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे

अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल द्वारा साल में दो बार देश के एयरपोर्टों का सर्वे कराया जाता है. पहला सर्वे जनवरी से जून महीने के बीच हुआ था जबकि दूसरा सर्वे जुलाई से दिसंबर महीने के बीच कराया गया है.

Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट ने देश भर में भोपाल का नाम रोशन किया है. यात्रियों को सुविधाएं देने के मामले में राजा भोज एयरपोर्ट देश में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पहला स्थान राजस्थान के उदयपुर एयरपोर्ट ने पाया है. राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट ने 56 हवाई अड्डों को पीछे छोड़ा है. भोपाल एयरपोर्ट को यह दर्जा ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में मिला है.

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल द्वारा साल में दो बार देश के एयरपोर्टों का सर्वे कराया जाता है. पहला सर्वे जनवरी से जून महीने के बीच हुआ था जबकि दूसरा सर्वे जुलाई से दिसंबर महीने के बीच कराया गया है. इस सर्वे में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को पांच में से 4.98 अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे राजाभोज एयरपोर्ट देश में दूसरे नंबर पर आया है. जबकि प्रदेश के अन्य हवाईअड्डों में ग्वालियर 20, जबलपुर 26 और खजुराहों ने भी 26वां स्थान पाया है.

इन सुविधाओं से खुश यात्री
राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जिन सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जताई है उनमें एवजीक्यूटिव बिजनेस लाउंज, शराब की दुकान, बाडी स्पा, रेस्त्रां, फुड स्टाल, बेबी फीडिंग रूम, हस्तशिल्प काउंटर, उपहार गैलरी एवं नि:शुल्क वाईफाई सुविधाओं पर यात्रियों ने प्रसन्ना जताई. इसी का परिणाम है कि भोपाल एयरपोर्ट ने दूसरा स्थान पाया, जबकि उदयपुर एयरपोर्ट राजधानी भोपाल से महज एक अंक आगे रहा.

भोपाल से यह सीधी उड़ान
बता दें कि राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से देश के कई शहरों तक सीधी उड़ान की व्यवस्था है, जिनमें भोपाल से दिल्ली, भोपाल से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, रायपुर, आगरा व प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान है.

दिल्ली-मुंबई की ज्यादा उड़ानें
भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली व मुंबई की सबसे अधिक उड़ानें हैं. राजभोज विमानतल से दिल्ली की जहां चार फ्लाइट है तो वहीं मुंबई की तीन फ्लाइट. भोपाल से दुबई, सिंगापुर, लंदन जाने वाले यात्री वाया दिल्ली व मुंबई से आसानी से रवाना हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें

Animal Tagging: दुधारु पशुओं की यूआईडी टैगिंग में सबसे आगे मध्य प्रदेश, आखिर क्यों पशु के कान में लगाया जाता है ये पीले रंग का टैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget