एक्सप्लोरर

Bhopal News: तलाकशुदा पुरुषों की 'डिवोर्स सेरेमनी' हुई कैंसिल, 'जयमाला विसर्जन'...'जेंट्स संगीत' का भी होना था आयोजन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 सितंबर को होने वाले 'विवाह विच्छेद समारोह' को रविवार को रद्द कर दिया गया. इस समारोह में तलाकशुदा पुरुषों के लिए कार्यक्रम आयोजित होना था.

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) शहर में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा तलाकशुदा पुरुषों के लिए अगले सप्ताह आयोजित होने वाला 'विवाह विच्छेद समारोह' कुछ संगठनों के विरोध के बाद रविवार को रद्द कर दिया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन 2014 में पंजीकृत एनजीओ 'भाई वेलफेयर सोसाइटी' की ओर से 18 सितंबर को राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में किया जाना था.

क्या कहा संगठन के संयोजक जकी अहमद ने? 
संगठन के संयोजक जकी अहमद ने रविवार शाम को बताया कि, ''कुछ संगठनों के विरोध के कारण रिजॉर्ट मालिक द्वारा आयोजन स्थल की बुकिंग रद्द किए जाने के बाद सोसाइटी ने यह कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया है. हम कोई विवाद नहीं चाहते, क्योंकि हमारा मुख्य काम कानूनी मदद मुहैया कराना और लोगों को संकट से उबारने में मदद करना है.''

MP: बाल सुधार गृह में नहीं मिलेगा मांस और अंडा, विरोध के बाद बाल विकास विभाग का यू-टर्न

तलाक मिलने का मानाया जाना था जश्न
इससे कुछ ही घंटे पहले अहमद ने कहा था कि इस 'विवाह विच्छेद समारोह' में उन 18 पुरुषों को तलाक मिलने का जश्न मनाया जाएगा, जिन्हें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तलाक मिला है और जिन्हें अपनी शादी को खत्म करने के एवज में पूर्व पत्नी (तलाक ले चुकी पत्नी) को भारी-भरकम गुजारा भत्ता देना पड़ रहा है.उन्होंने कहा, ''हम तलाक का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन एक खराब शादी उत्पीड़न और कभी-कभी आत्महत्या की ओर ले जाती है. हम इसे रोकना चाहते हैं. हमारा संगठन ऐसे लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है और उन्हें कठोर कदम उठाने से रोकने के लिए परामर्श दे रहा है.'' 

यह होने वाला था कार्यक्रम
अहमद ने कहा कि इंजीनियर, चिकित्सक और अन्य कामकाजी पेशेवर, जो इस तरह के मामलों के शिकार हुए हैं, वे इस संगठन के सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि भोपाल में 18 सितंबर को तलाक उत्सव का आयोजन होना था. इसमें 5 से 10 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिले तलाक की खुशी मनाने के लिए बुलाया गया था. इस समारोह में शादी की विभिन्न रस्में होनी थी. जिसमें सात प्रतिज्ञा दिलाई जाने के साथ ही जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन, जेंट्स संगीत और सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ होना था.

Lampi Virus: मध्य प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा लंपी वायरस, अब तक 11 जिलों में हुई पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget