एक्सप्लोरर

Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल

MP News: अगर आप भोपाल और उसके आसपास घूमना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं पांच बड़े टूरिस्ट स्पॉट के बारे में. इनमें प्राकृतिक (Natural), ऐतिहासिक (Historical) और धार्मिक (Religious) स्थल शामिल हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya) की राजधानी है भोपाल (Bhopal) के आसपास के इलाकों को उनके प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है. इन धरोहरों को देखने के लिए देश और दुनिया के पर्यटक (Tourist) आते हैं. अगर आप भोपाल और उसके आसपास घूमना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं वहां के पांच बड़े टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) के बारे में. इनमें प्राकृतिक (Natural), ऐतिहासिक (Historical) और धार्मिक (Religious) स्थल शामिल हैं.

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

भोपाल का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान बड़े पर्यटन स्थलों में से एक है. इसमें चीतल, सांभर, ब्लू बुल, साही, लकड़बग्घा और काला हिरण जैसे जानवर रखे गए हैं. ये जगह एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों में काफी लोकप्रिय है.वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जानवर मांसाहारी और शाकाहारी में बांटे गए हैं. शाकाहारी जानवरों के क्षेत्र में लोगों को घूमने की इजाजत है.वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार छोड़कर सप्ताह के बाकी के दिनों में पर्यटकों के लिए खुला रहता है.इसके खुलने और बंद होने का समय सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30-7:00 बजे तक है.
Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल

सांची का स्तूप 

सांची स्तूप भोपाल से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थिति है. यहां के महास्तूप को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है. यह स्तूप तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाया गया था. यह देश के सबसे बड़े बौद्ध स्मारकों में से एक है.सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए गौतम बुद्ध के अवशेषों को देश में कई जगह रखवाया था. सांची के एक स्तूप में भी गौतम बुद्ध के अवशेष रखे हुए हैं. सांची स्तूप रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुला रहता है. यहां जाने के लिए भारतीय लोगों के लिए 30 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 500 रुपये का टिकट लगता है.
Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल


भीमबेटका गुफाएं

भोपाल से करीब 45 किमी दक्षिण में स्थित है भीमबेटका. दरअसल भीमबेटका गुफाएं हैं. यह जगह भी यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है. माना जाता है कि ये गुफाएं 30 हजार साल से भी अधिक पुरानी हैं. भीमबेटका नाम को देखते हुए इसे महाभारत के पात्र भीम से भी जोड़ा जाता है. भीमबेटका हजारों साल पहले के इंसानों द्वारा बनाए गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है. इन गुफाओं में बने चित्रों को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माने जाते हैं. ये चित्र भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के प्राचीनतम चिह्नों में से एक हैं. भीमबेटका की गुफाए पर्यटकों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच खुली रहती हैं. यहां भारतीय नागरिकों के लिए 10 रुपये का और विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपये का टिकट लगता है.
Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल


भोपाल का ट्राइबल म्यूजियम 

यह भोपाल के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है. यहां आप आदिवासी संस्कृति को देख सकते हैं. म्यूजियम में लगे चित्र और वास्तुकला आपको आदिवासी जीवन के बारे में समझ बनाने में मदद कर सकते हैं. इसमें मध्य प्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध का विशेष ध्यान दिया गया है. संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास की वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूपों को दिखाया गया है. संग्रहालय में 6 अलग-अलग कलाओं और शिल्प माध्यमों की दीर्घाएं हैं. इनमें जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल ,संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं. हर दीर्घा में दर्शकों के लिए कियोस्क लगे हैं. उनके जरिए आप उस दीर्घा के बाद में हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं. इस म्यूजियम में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिक को 20 रुपये और विदेशी नागरिक को 400 का टिकट लेना पड़ता है.
Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल

भोपाल का बिड़ला संग्रहालय

यह भोपाल में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक है. बिड़ला संग्रहालय भोपाल के बिड़ला मंदिर परिसर का एक हिस्सा है. इसमें भगवान शिव और देवी पार्वती का पवित्र मंदिर और एक लक्ष्मी-नारायण मंदिर भी है. भोपाल के अरेरा हिल्स में स्थित यह संग्रहालय में आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं. यहां भारतीय नागरिकों के लिए 5 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 50 रुपये का टिकट लगता है.
Tourist Place of Bhopal: अगर भोपाल जा रहे हैं तो इन पांच जगहों को देखे बिना वापस न आएं, होगा पूरा पैसा वसूल

यह भी पढ़ें

Madhya Pradesh Holidays in July 2022 :जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तर, एक क्लिक में जानें महीने भर की जानकारी

MP Nikay Chunav 2022: छिंदवाड़ा में CM शिवराज का विमान अचानक हुआ खराब, कार से रवाना होना पड़ा जबलपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget