एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय-कमलनाथ में बढ़ी दूरी, कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच तल्खी बढ़ गई है. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में अभी डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस (Congress) के दो दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) के बीच दूरियां बढ़ने लगी है. यह खुले तौर पर नजर भी आ रहा है. इसको लेकर पार्टी के निचले स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में चिंताएं घर करने लगी है.

कमलनाथ कर रहें हैं लगातार बैठक

कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच की दूरियां आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है. राज्य में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष और कांग्रेस की एकजुटता के चलते सत्ता हासिल की थी. उसके बाद पार्टी में भीतरी संघर्ष शुरू हुआ और उसी के चलते वर्तमान के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया, परिणाम स्वरूप कांग्रेस की सरकार गिर गई और बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आ गई.

राज्य में महज डेढ़ साल ही कांग्रेस सत्ता में रह पाई और एक बार फिर विपक्ष की भूमिका में है . वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बार फिर इस बात की उम्मीद लगाए हुए हैं कि उसकी सत्ता में वापसी हो सकती है. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के तेवर भी तल्ख हैं और वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकर कर रहे हैं, उनके दौरे भी प्रस्तावित हैं. एक तरफ जहां पार्टी चुनावी तैयारी में लगी है, उसी दौरान कमलनाथ की दिग्विजय से दूरी बढ़ने के साफ तौर पर संकेत मिलने लगे हैं.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जाती ठंड के बीच अब बारिश की दस्तक, जानिए मौसम का पूरा हाल

सोशल मीडिया पर विडियो हो रहा था वायरल
पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने एक सिंचाई परियोजना के प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात का समय मांगा और जब उन्हें समय नहीं दिया गया, तो भी धरने पर बैठ गए. दिग्विजय के इस धरने की जानकारी कमलनाथ को नहीं थी, इस बात का खुलासा तब हुआ जब कमलनाथ स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे.

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जो बातचीत हुई वह सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस वीडियो में हो रहे संवाद ने जाहिर कर दिया कि दोनों की बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. उसके बाद से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं.

कमलनाथ एक तरफ जहां भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह भी दौरे में व्यस्त हैं. दिग्विजय सिंह अपने साथ उन नेताओं को जोड़ने की कोशिश में लगे हैं जो किसी न किसी रूप में कमलनाथ के करीब नहीं है. वर्तमान में दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले अरुण यादव को अपने साथ खड़ा करने की कोशिश की है, यह बात अलग है कि वर्तमान में यादव ने खुलकर न तो दिग्विजय सिंह का साथ खड़े होने के संकेत दिए है और न ही वे कमलनाथ के खिलाफ है. यादव की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती है, यही कारण है कि दिग्विजय सिंह ने यादव से नजदीकियां बढ़ाई हैं.

अरुण यादव की है समर्थको में अच्छी पकड़
ज्ञात हो कि अरुण यादव कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं जिनकी प्रदेश में समर्थकों की अच्छी खासी तादाद है और वो राज्य में पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के तौर पर ही पहचाने जाते हैं. अरसे से कांग्रेस के अंदर ही अरुण यादव को कमजोर करने की कोशिश चल रही है और अब दो बड़े नेताओं के टकराव के बीच अरुण यादव के उपयोग की कोशिश की जा रही है. पहले भी अरुण यादव को बड़े नेताओं ने ही नुकसान पहुंचाया है और अब एक बार फिर उन्हें कमजोर करने के लिए दाव पेंच चले जा रहे है. 

2023 में है विधानसभा चुनाव
कांग्रेस के एक जिम्मेदार नेता का कहना है कि कमलनाथ के पास प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के दो पद हैं. इन दो पदों में से एक पद दिग्विजय सिंह अपने नजदीकी को दिलाना चाहते हैं, इसी के चलते वे कमलनाथ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी तो कई बार छुट्टी ले चुकी है कि दिग्विजय सिंह जो भी कर रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने के लिए कर रहे हैं. पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता दो बड़े नेताओं के बीच बढ़ी दूरी को लेकर खासे चिंतित हैं क्योंकि आगामी समय में एक तरफ जहां पंचायत के चुनाव होना है तो दूसरी और नगरीय निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं. इसके साथ ही डेढ़ साल बाद विधानसभा के चुनाव हैं. कार्यकर्ताओं की चिंता इसलिए भी बाजिव मानी जा रही है क्योंकि अगर पार्टी के भीतर टकराव बढ़ गया तो विधानसभा चुनाव की राह कांग्रेस के लिए आसान नहीं रहने वाली.

यह भी पढ़ें-

MP News: 6वीं क्लास की छात्रा ने पेश की इमानदारी की अनूठी मिसाल, 7 लाख के जेवरों से भरा बैग मालिक को लौटाया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget