एक्सप्लोरर

MP News: बोर्ड एग्जाम के तर्ज पर शुरू हुआ 5वीं और 8वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाएं, छात्रों में दिखा उत्साह

शासकीय विद्यालयों में 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्‍यांकन शुरू हो गया है. पहले दिन विद्यार्थियों ने विशिष्‍ठ भाषा का पेपर हल किया.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्‍यांकन शुरू हो गया है. पहले दिन विद्यार्थियों ने विशिष्‍ठ भाषा का पेपर हल किया. संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र धनराजू एस ने बताया कि, वार्षिक मूल्‍यांकन के प्रथम दिवस प्रदेश भर के लगभग 30 हजार केन्‍द्रों पर 93 हजार स्‍कूलों के 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए.

उन्‍होंने कहा कि प्रयास यही रहा है कि समूची व्‍यवस्‍थाएं पारदर्शी हो और विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो. इसके लिए बच्‍चों को उनके घरों के पास ही परीक्षा केन्‍द्रों का आवंटन किया गया है.साथ ही सभी व्‍यवस्‍थाएँ ऑन लाइन कर देने से बच्‍चों को परीक्षा देने में भी सहजता है.
भोपाल के छात्र को मिली सीहोर में परीक्षा देने की सुविधा
धनराजू ने बताया कि इन व्‍यवस्‍थाओं के सुखद परिणाम पहले दिन ही सामने आए हैं, जिसका उदाहरण कक्षा 5वीं का छात्र सुमित कुशवाह है. भोपाल की शासकीय प्राथमिक शाला बिशनखेडी अध्ययनरत सुमित आज सीहोर जिले के मुंगावली ग्राम की शासकीय शाला के परीक्षा केन्‍द्र पर शामिल हुआ. इस प्रक्रिया में सुमित का रोल नम्बर ऑनलाइन जारी हुआ और दोनो परीक्षा केन्‍द्रों के ऑनलाइन पंजीयन सुमित के सहयोगी बने. अब सुमित आने वाले पेपर भोपाल स्थित अपने स्‍कूल के परीक्षा केन्‍द्र पर भी दे सकेगा.
ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची
संचालक धनराजू ने बताया कि इस वर्ष 5वीं और 8वीं के प्रश्‍न-पत्रों का निर्माण भी राज्‍य स्‍तर पर किया गया है. साथ ही उत्‍तर पुस्तिकाओं का मूल्‍यांकन भी दूसरे स्‍कूलों और अन्‍य जिलों में भी किया जायेगा. प्राप्‍तांकों को ऑनलाइन व्‍यवस्‍था में एकीकृत कर अंकसूची का छात्र वार निर्माण भी कम्‍प्‍यूटरीकृत रूप से किया जायेगा.अंकसूची विद्यार्थी को ऑनलाइन भी प्राप्‍त हो सकेगी. 

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने कई वर्षों बाद बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप इस वार्षिक मूल्‍यांकन का आयोजन किया है. इसके लिए विद्यार्थियों के पंजीयन, परीक्षा केन्‍द्रों का चयन, परीक्षा हेतु रोल नंबर, प्रवेश-पत्र आदि समूची व्‍यवस्‍थाएँ ऑनलाइन संपादित की गई हैं.इससे विद्यार्थियों को सहजता के साथ भयमुक्‍त वातावरण में परीक्षा देने के अवसर प्राप्‍त हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, जेंडर बजट को 27 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया

MP News: मध्य प्रदेश में बंपर निवेश के प्रस्ताव, 30 हजार करोड़ से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget