एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में मिशनरी स्कूल में तोड़फोड़, हिंसा करने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके के अन्य मिशनरी स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को विदिशा जिले में एक मिशनरी स्कूल में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बजरंग दल से जुड़े लोगों का यह आरोप है कि स्कूल में आठ छात्रों का धर्मातरण किया गया था. सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 100 किलोमीटर दूर गंज बसोदा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में जबरन प्रवेश किया.

हिंसा के दौरान कई छात्र दे रहे थे एग्जाम
यह आरोप लगाते हुए कि 30 अक्टूबर को स्कूल के आठ हिंदू छात्रों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया, भीड़ ने पथराव किया और जमकर हंगामा किया. हिंसा के दौरान, 12वीं कक्षा के कई छात्र स्कूल में अपनी परीक्षा दे रहे थे. हिंसा से छात्रों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विदिशा के जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर आरोपों की जांच की मांग की थी.

धर्म परिवर्तन की गहन जांच की मांग
स्कूल के प्रबंधक ब्रदर एंटनी ने दावा किया है कि उन्हें सोमवार को स्थानीय मीडिया के माध्यम से हमले की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और राज्य प्रशासन को सूचित किया. स्थानीय बजरंग दल इकाई के नेता नीलेश अग्रवाल ने कथित धर्म परिवर्तन की गहन जांच की मांग की. उन्होंने कहा, "अगर स्कूल की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए."

तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
घटना के बाद इलाके के अन्य मिशनरी स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें

UP News: दिल्ली के व्यापारी से 10 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Jharkhand: कोडरमा से आई हैरान करने वाली खबर, विवाद के चलते कई घंटों तक घर में पड़ा रहा युवक का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget