एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोडरमा से आई हैरान करने वाली खबर, विवाद के चलते कई घंटों तक घर में पड़ा रहा युवक का शव

Jharkhand News: कोडरमा (Koderma) में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. इसके बाद मृतक के माता-पिता और चाचा-चाची के बीच विवाद हो गया जिसके बाद शव तकरीबन 10 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा. 

Jharkhand Koderma Young Man Suicide: झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक का शव (Dead Body) पोस्टमार्टम के बाद तकरीबन 10 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा. मामले में पुलिस (Police) ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद युवक का अंतिम संस्कार कराया गया. जानकारी के मुताबिक युवक अपने रिश्तेदारों के पास रहता था और उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली थी. जानकारी के मुताबिक, तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित पटेल नगर निवासी विकास कुमार की मौत रविवार को हुई थी. 

विवाद के चलते नहीं हुआ अंतिम संस्कार 
विकास ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की थी. सोमवार सुबह करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था. मृतक के माता-पिता और चाचा-चाची के बीच विवाद हो गया जिसके बाद शव तकरीबन 10 घंटे तक घर के आंगन में ही पड़ा रहा. विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को पता चला कि, मृतक शख्स करीब 18 वर्षों से अपने माता-पिता से अलग चाचा-चाची के साथ रह रहा था. रविवार की शाम जब घर में कोई नहीं था, तब विकास ने जहर खा लिया. चाचा-चाची ने उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने निकाला हल 
चाचा-चाची के घर में हुई युवक की मौत के बाद माता-पिता भी मौके पर पहुंचे. माता-पिता अंतिम संस्कार से पहले जो सामान बेटे ने खरीदा था उसकी मांग करने लगे. उन्होंने सामान मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही. हालात ऐसे बन गए कि, सामान के बंटवारे को लेकर कई घंटों तक दोनों परिवारों के बीच विवाद चलता रहा. इसके बाद मृतक की चाची ने पुलिस को फोन किया और शव का अंतिम संस्कार कराने में सहयोग मांगा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर मामले का हल निकाला, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand में विकास की गति को रफ्तार देंगे ये प्रोजेक्ट, लगभग 5 हजार करोड़ की आएगी लागत

Jharkhand: रांची के ओरमांझी में 4 कपड़ा उत्पादक कंपनियां शुरू, 2000 लोगों को मिला रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget