एक्सप्लोरर

सिंगरौली: बंद कमरे में चल रही थी धर्मांतरण सभा, अचानक पहुंची पुलिस, 2 लोग गिरफ्तार

Singrauli News: माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है कि इनके तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं.

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद कमरे में धर्मांतरण की सभा चल रही थी, उसी दौरान अचानक पुलिस पहुंच गई. मौके पर 50 से अधिक लोग उस सभा का हिस्सा थे, पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक सरकारी शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया और मौके से कई किताबों को भी जब्त किया है.

दरअसल, वैसे तो धर्मांतरण के खिलाफ कई कड़े कानून बनाये गए हैं, लेकिन इसके बाद भी आए दिन कहीं न कहीं से धर्म परिवर्तन की खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला मध्यप्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले का है, जहां माड़ा थाना इलाके के करसुआ गांव में धर्म परिवर्तन का खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा था. 

दो लोगों को किया गिरफ्तार
धर्मांतरण की सूचना जैसे पुलिस को मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोक दिया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और धर्मांतरण करा रहे एक सरकारी शिक्षक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबल को भी बरामद किया है. 

सरकारी टीचर धर्मांतरण में शामिल
सूचना मिलने पर पहुंची माड़ा पुलिस ने एक मकान में छापा मारा तो वहां एक बंद कमरे में 50 से ज्यादा लोगों को बाइबल और दूसरी धार्मिक सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़ा. जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. कमलेश साकेत करसुआ राजा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं जो अपने साथी अरबिंद साकेत के साथ मिलकर गांव के आस पास के लोगों को इकट्ठा कर उनको बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे. दोनों ही आरोपी कोटिया गांव के निवासी बताए जा रहे है.

पुलिस ने क्या बताया? 
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करसुआ राजा गांव में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है. पुलिस छापेमारी के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे. धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

की जा रही पूछताछ
उन्होंने बताया कि बंद कमरे में मौजूद धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के पास से कई बाइबल भी बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लिया गया है. वहां मौजूद लोगों को गुमराह किया जा रहा था साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिया जा रहा था. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनके साथ कितने लोग और जुड़े हैं.

 

ये भी पढ़ें

मऊगंज हिंसा मामले में पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार, भीड़ के हमले में ASI की गई थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget