एक्सप्लोरर

Mohan Yadav: मोहन यादव के CM बनने से उज्जैन के मुस्लिम वर्ग में खुशी, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लेकर कही ये बात

MP New CM: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा होने के बाद उज्जैन के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में भी खुश हैं. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को सपोर्ट किया जाएगा.

MP New CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन से मुख्यमंत्री पद पर मोहन यादव के काबिज होते ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में काफी खुशी का माहौल है. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी सपोर्ट मिलने वाला है. उज्जैन के मुस्लिम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही वोट करेंगे. उज्जैन में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग निवास करते हैं.

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 हजार से ज्यादा अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता हैं, जबकि उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर भी 20 हजार के आसपास अल्पसंख्यक वोटर हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव का चेहरा सामने आया, वैसे ही अल्पसंख्यक वर्ग के इलाकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला. उज्जैन के तोपखाना इलाके में रहने वाले रियाजुद्दीन ने बताया कि उज्जैन को 40 साल बाद मुख्यमंत्री मिला है.

मोहन यादव को सीएम बनाए जाने पर जताई खुशी 

पूर्व में प्रकाश चंद सेठी (Prakash Chandra Sethi) मुख्यमंत्री बने थे जो कि उज्जैन के ही रहने वाले थे. अब मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव (Mohan Yadav) की ताजपोशी हुई है. इससे अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी काफी खुश है. शिकारी गली के रहने वाले कयूम ने बताया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से अल्पसंख्यक वर्ग के इलाकों में भी काफी खुशी है. तोपखान के रफीक भाई ने तो यह तक कहा कि लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकतरफा जीत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत के साथ काबिज होंगे. उज्जैन के भी मुस्लिम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में ही बीजेपी को मतदान करेंगे.

'मुस्लिम समाज के लोग देंगे बीजेपी को वोट'

उज्जैन के बेगम बाग, तोपखाना, आदर्श नगर, शिकारी गली इलाके से हमेशा बीजेपी को नुकसान हुआ है, जबकि कांग्रेस यहां पर काफी वोटो से जीतती आई है. इस बार मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से अल्पसंख्यक वर्ग के लोग खुश दिखाई दे रहे हैं. वे 2024 में बीजेपी का साथ निभाना का वादा भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mohan Yadav Biography: कौन हैं मोहन यादव? जो होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, BJP ने अपने फैसले से चौंकाया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget