एक्सप्लोरर

'मुसलमानों से बैर नहीं, आतंकियों की खैर नहीं', PFI पर हुई छापेमारी पर बोले MP के गृहमंत्री

Jabalpur News: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने देश में पीएफआई पर चल रहे छापेमारी को सही बताया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

Narottam Mishra on PFI: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने देशभर में पीएफआई (PFI) पर चल रही छापे की कार्रवाई को उचित ठहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मुसलमान से बैर नहीं है और आतंकियों की खैर भी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम तो रहीम और रसखान को मानने वाले हैं. आरएसएस (RSS) चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के मस्जिद जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम वसुधैव कुटुम्बकम को मानने वाले लोग हैं और किसी धर्म या मजहब के खिलाफ नहीं है.

'राहुल गांधी को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी'

जबलपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी को प्रदेश में पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी. राहुल गांधी जब प्रदेश की सीमा में आएं तो उन किसानों को साथ लेकर चलें जिनका दो लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ. साथ ही उन बेरोजगारों को साथ लेकर चलें जिन्हें चार हजार रुपए मासिक भत्ता दिया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करना चाहिए सिर्फ छिंदवाड़ा ही क्यों? निकाय चुनाव में यहां कांग्रेस पहले ही हार चुकी है इसलिए पूरे प्रदेश में उन्हें जाना चाहिए. डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी पर भी हमला किया कि पूरे कोरोना काल में ये एक भी अस्पताल में नजर नहीं आए. कांग्रेस विचित्र दुविधा में फंसी है और पार्टी चार साल में एक अध्यक्ष नहीं चुन पाई. कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाया जा रहा है.

सइबर क्राइम को बताया चुनौती

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि आंकड़ों के लिहाज से देश स्तर पर मध्य प्रदेश की बेहतर स्थिति है, लेकिन साइबर क्राइम एक नई चुनौती बनता जा रहा है. उन्होंने ने बताया कि आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं.

MP Government Recruitment: विधानसभा चुनाव से पहले MP में युवाओं के आएंगे अच्छे दिन! लगभग 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती

Ujjain News: NIA ने देर रात PFI के ठिकाने पर मारा छापा, टेरर फंडिंग से जुड़ा एक आरोपी हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget