एक्सप्लोरर

MP: पीएम मोदी के दौरे से पहले महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक को हटाया गया, विवादों से था पुराना नाता

Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को हटा दिया गया. इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को नया प्रशासक बनाया गया.

Mahakal Temple News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दौरे से पहले महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को हटा दिया गया. उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को प्रशासक बनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करने के लिए उज्जैन (Ujjain) आएंगे. महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन की व्यापक तैयारी की जा रही है. इसी बीच राज्य सरकार ने महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को हटा दिया.

उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को प्रशासक बना कर उज्जैन भेजा गया. इसके अलावा श्री सीने को उज्जैन विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी बनाया गया. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ पिछले लंबे समय से विवादों में घिरे हुए थे. उनके खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को राज्य सरकार हटा सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के ठीक पहले हटाने की घटना ने सभी को चौंका दिया.

 इन घटनाक्रमों से घिरे हुए थे प्रशासक

महाकालेश्वर मंदिर में विगत माह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ था. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं की मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ हंगामे की तस्वीरें सामने आई थी. इस दौरान यह भी आरोप लगा था कि प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने भाजयुमो नेताओं को नंदीहाल में प्रवेश की अनुमति दी थी मगर ऐन वक्त पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. इसके बाद हंगामे जैसी स्थिति बन गई थी. इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर और जिला अध्यक्ष सहित 20 नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था. इसके अलावा महाकाल थाने में एफआइआर भी दर्ज हुई थी. इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रशासन को 3 दिन में जवाब देने का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का विरोध भी सुर्खियों में

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने जमकर विरोध किया था. इस दौरान मंदिर परिसर में हंगामे की स्थिति भी निर्मित हुई. इस दौरान भी पूरे समय प्रशासक के दायित्वों को लेकर सवाल खड़े होते रहे. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह के पास मंदिर समिति के कर्मचारियों की ओर से भी प्रशासक के खिलाफ कई शिकायतें लगातार पहुंच रही थी.

Bhopal News: महज 15 रुपये में घर बैठे मंगवाएं आय और जाति सर्टिफिकेट जैसे कई इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट

MP Politics: कानून व्यवस्था पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का आरोप, पुलिस को रिश्वत देने के लिए बेटियां बेंचते हैं लोग

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget