एक्सप्लोरर

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: सिंगरौली में AAP की धमाकेदार एंट्री, BJP के गढ़ में रानी अग्रवाल ने लहराया परचम

Singrauli Nagar Nikay Chunav: मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने परचम लहरा दिया है. बीजेपी के गढ़ में AAP उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने जीत हासिल की है.

Singrauli Nagar Nikay Chunav 2022 Result: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नगर निकाय चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. यहां मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है. AAP की रानी अग्रवाल ने बीजेपी के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9352 वोटों से चुनाव हरा दिया है. ये सीट पहले बीजेपी के कब्जे में थी और अब AAP ने बीजेपी के किले को ढहा दिया है. इसके साथ ही AAP का प्रदेश में पहला मेयर बन गया है.

सिंगरौली की नव निर्वाचित मेयर रानी अग्रवाल मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. इनका लंबे समय से समाजसेवा और राजनीति से जुड़ाव रहा है. रानी ने पहला चुनाव 2014 जिला पंचायत सदस्य के रूप में लड़ा था और जीत हासिल की थी. रानी को जिला पंचायत के अध्यक्ष बराबर मत मिले थे, लेकिन ट्राई में हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद साल 2018 में रानी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थी और काफी कम मतों से अंतर से चुनाव हारी थीं. तब से लगातार यह क्षेत्र में सक्रिय रहीं. इस बार आम आदमी पार्टी ने दोबारा मेयर का प्रत्याशी बनाया और प्रचंड मतों से जीत हासिल की है. इतना ही नहीं इस क्षेत्र से कई पार्षद भी AAP के निर्वाचित हुए हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो में मांगे थे वोट

बता दें कि पार्टी की मेयर प्रत्याशी रानी अग्रवाल के चुनाव मैदान में आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड शो किया था. आप मुखिया केजरीवाल ने रानी अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया था और अपने प्रत्याशी को जिताने का प्रयास किया था.

चुनाव से ठीक पहले मैदान में उतरी थीं रानी अग्रवाल

सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल चुनाव से ठीक पहले ही मैदान में आई थीं. जबकि उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था, वे व्हीलचेयर से पर्चा भरने पहुंची थीं लेकिन पिछले चुनाव में कम मतों से हारने के बाद लोगों की सहानुभूति भी देखी गई. इधर बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य ने चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था. माना जा रहा है कि सामान्य सीट पर पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को उतारने पर सामान्य वर्ग के ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य मतदाता काफी नाराज चल रहे थे. जिसका फायदा आप पार्टी के प्रत्याशी रानी अग्रवाल को मिला और वह इस सीट पर कब्जा करने में सफलता मिली है.

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: विदिशा में बीजेपी ने 27 सीटों पर किया कब्जा, AAP का नहीं खुला खाता

अपने ही वार्ड हारे बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी

बता दें कि बीजेपी के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा वार्ड नंबर 27 में रहते हैं. यहां कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल के वार्ड क्रमांक 24 से आम आदमी पार्टी की पार्षद चुनाव जीत गई हैं.

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: करेली और कैमोर नगर परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बीजेपी का दबदबा, जानें- अमरकंटक का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget