एक्सप्लोरर

MP Nagar Nikay Chunav 2022: इंदौर में नामांकन के पहले दिन दिखी अलग तस्वीर, कई कैंडिडेट्स को राष्ट्रगान की भी जानकारी नहीं

MP Nagar Nikay Chunav: इन्दौर में नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पहले दिन कम पढ़े लिखे लोग ही पार्षदों की दौड़ में दिखाई दिए. एक दर्जन ने ही नामांकन पत्र भरा.

Nagar Nikay Chunav 2022: इन्दौर में नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नामांकन के पहले दिन अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिली. कम पढ़े लिखे लोग ही पार्षदों की दौड़ में दिखाई दिए. हालांकि नामांकन भरने का पहला दिन था हो सकता है आने वाले दिनों में कुछ अलग तस्वीर भी देखाई दे. पहले दिन 85 वार्डों के लिए करीब 100 से अधिक लोग नामांकन फॉर्म लेने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे लेकिन एक दर्जन के आसपास ने ही नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की. उम्मीदवारों में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कुछ निर्दलीय थे.

नामांकन के पहले दिन अजीबोगरीब तस्वीर

नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशियों में 7वीं, 10वीं और 12वीं पास थे. वार्ड नंबर 75 से नामांकन फॉर्म दाखिल करने आईं कांग्रेस के बैनर तले प्रत्याशी कमला रावत ने पार्षद बनकर जनता की सेवा करने की इच्छा जताई. उनका कहना है कि जनता की मांग को पूरा करने के लिए पार्षद बनना चाहती हैं. उनसे पूछा गया कि देश का राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत क्या है. जवाब मिला मैं समझी नहीं. कहा अब चुनाव लड़ रही हूं तो पता करूंगी. पार्षद प्रत्याशियों ने वार्ड का विकास करने का दावा किया.

Indore News: इंदौर वन रेंज में तेंदुए के हमले बढ़े, लोगों को रात में घरों के बाहर न सोने की हिदायत

बिना ज्ञान के बनने चले पार्षद हो गए कंफ्यूज

पार्षद के लिए नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कुछ उम्मीदवारों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना के नाम पर सिर्फ लाडली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का पता है. बीजेपी के बैनर तले वार्ड नंबर 35 से पार्षद प्रत्याशी श्री कृष्ण मालवीय 12वीं पास हैं. उनका कहना है कि बीजेपी अगर टिकट देती है तो ठीक है वरना निर्दलीय लड़ेंगे. जन सेवा करने की इच्छा है इसलिए पार्षद बनना चाहते हैं. जनता के हितों में काम करने वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना में कंफ्यूज हो गए.

Parivarvad In Panchayat Chunav: परिवहन मंत्री के भाई निर्विरोध बने जिला पंचायत सदस्य, बहू जीती ये चुनाव, भतीजा भी चुनावी मैदान में

राज्य सरकार की योजना को नहीं बता पाए. देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम बता तो दिया मगर प्रथम राष्ट्रपति कौन के सवाल पर कहा थोड़ा कंफ्यूज हूं. एक अन्य प्रत्याशी के रूप में नामंकन भरने पहुंचे पप्पू बैरवा कुलकर्णी का भट्टा वार्ड नंबर 24 से पार्षद बनना चाहते हैं. बीजेपी पार्टी के बैनर तले पहुंचे प्रत्याशी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के सवाल पर ही कंफ्यूज हो गए. सामान्य ज्ञान ना के बराबर था. राष्ट्रपति का नाम मालूम नहीं और नेताजी चाहते हैं खुद का नाम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget