एक्सप्लोरर

MP के मंत्री विश्वास सारंग ने लोगों से पूछा, 'यहां कोई गद्दार तो नहीं...'

Vishvas Sarang News: मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग आष्टा में शिव पालकी यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि यहां कोई गद्दार तो नहीं है.

मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है. मंत्री सारंग आष्टा में हिन्दू उत्सव समिति एवं सकल समाज के नेतृत्व में निकाली गई शिव पालकी यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आए थे.
 
कार्यक्रम के दौरान मंच से मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि अब लव लिहाज और लैंड की जिहाद की बात नहीं होगी, जो भी यह गलत काम करेगा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. 

मंत्री सारंग ने मंच से अपने संबोधन में हिन्दुस्तान और पाकिस्तान को भी सम्मिलित कर लिया. मंत्री सामने खड़ी जनता से कहा, ''जो-जो यहां हिन्दुस्तानी है वह अपना हाथ ऊंचा करें, जबकि जो पाकिस्तानी है, मैं उनसे हाथ ऊंचा करने के लिए नहीं कहूंगा. कौन-कौन हिन्दुस्तानी है, कोई गद्दार तो नहीं है ना भाई.'' 

सहकारिता मंत्री विश्वास विश्वास सारंग द्वारा दिया गया यह संबोधन क्षेत्र में बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेसी नेताओं ने इसे आड़े हाथों लेकर मंत्री सारंग के बयान की निंदा की है.

विश्वास का बंधन मुहीम चला रहे हैं मंत्री विश्वास सारंग

सारंग इन दिनों विश्वास का बंधन नाम से मुहीम चला रहे हैं. उन्होंने नरेला में राखी बंधवाने के बाद कहा, ''विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में रिकॉर्ड 1 लाख 84 हज़ार 632 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर फिर एक बार इतिहास रचा है. बहनों आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव बना रहे. आप सभी का हृदय से आभारी हूं.''

विश्वास सारंग ने कहा कि राखी बांधने पहुंची बहनों को लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई का संकल्प दिलाया. 'विश्वास विजय वाहिनी' की महिला कार्यकर्ता लव जिहाद के विरुद्ध जन-जागरण करेंगी. उन्होंने कहा कि बहनों आपके जीवन को सरल, सुखद और आनंददायी बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय है. आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव मुझ पर बना रहे.

Input By : धर्मेंद्र यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget