एक्सप्लोरर

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में उतरीं MP की मंत्री, बोलीं- 'हर देवी-देवता के हाथ में होता है हथियार'

Pragya Thakur Statement: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा था कि सब्जी काटने वाले चाकब की धार तेज रखें ताकि समय आने पर दुश्मनों का गला काट सकें.

Pragya Thakur Weapon Statement: अपने बयानों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाली इंदौर के महू से विधायक और प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने एक बार फिर अपने बयान से सबको चौंका दिया है. मंत्री उषा ठाकुर इस बार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) द्वारा हथियार रखने वाले विवादित बयान का समर्थन करती हुई दिखाई दी हैं.

दरअसल, इंदौर में जनवरी में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन की मंगलवार देर शाम समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में शामिल होने पहुंचीं मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर. मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर वासियों के लिए गर्व की बात कही. वहीं, जब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हथियार रखने वाले विवादित बयान पर सवाल किया गया तो उषा ठाकुर ने बीजेपी सांसद का समर्थन किया. 

'हर देवी-देवता के पास भी होता है हथियार'
उषा ठाकुर ने साध्वी के चाकू वाले बयान को लेकर कहा कि इसे आत्मरक्षा की दृष्टि से लेना चाहिए. इसमें क्या गलत है? भारतीय सत्य सनातन परंपरा में हमारा कोई देवी-देवता नहीं, जिसके पास हथियार न हो. अनादिकाल से वेद-पुराण-शास्त्र की आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना अच्छी बात है.

केस दर्ज होने की बात पर दिया बयान
वहीं, जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर एफआईआर दर्ज होने का सवाल किया गया तो मंत्री उषा ठाकुर का कहना था कि यह लोकतंत्र है. अगर जनमत को लगता है कि हमने विधान के खिलाफ कुछ कहा है, तो यह उनकी प्रतिक्रिया है. 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने सोमवार को कहा था कि अपने घरों में हथियार रखें. अगर और कुछ नहीं है तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: Watch: उमा भारती ने बढ़ाई अपनी ही पार्टी की मुश्किलें? जनता से कहा- 'मैं नहीं कहूंगी BJP को वोट दो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget