एक्सप्लोरर

MP News: बवाल मचने के बाद बिसाहू लाल सिंह ने मांगी माफी, महिलाओं पर की थी विवादित टिप्पणी

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची हो या वह आहत हुई हैं तो मुझे खेद है.

MP Minister Bisahu Lal Singh apologized: मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह अपने एक बयान पर मचे बवाल के बाद बैकफुट पर आ गए थे. दरअसल बिसाहू लाला सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि सवर्ण घरों की महिलाओं को काम के लिए घसीटकर घर से बाहर लाने की जरूरत है. अब सिंह ने अपने बयान के लिए खेद जताया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विघ्न संतोषी उनके भाषण को कांट-छांट कर प्रसारित कर रहे है.

अपने बयान पर जताया खेद
शिवराज के केबिनेट सहयोगी बिसाहू लाल सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मैंने एक अच्छी मंसा और स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए अपनी बात कही थी. मेरा उद्देश्य किसी को अपमानित करने या ठेस पहुंचाने की नहीं थी. फिर भी अगर किसी को ठेस पहुंची हो किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची हो या वह आहत हुई हैं तो मुझे खेद व्यक्त करने में कोई गुरेज नहीं है. मंत्री ने विज्ञप्ति में कहा कि कुछ राजनीतिक विघ्न संतोषी लोगो के द्वारा  उनके भाषण  को काट छांट कर कुछ ही अंश प्रसारित किया गया.अगर पूरा वक्तव्य प्रसारित होता तो उसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होती और मेरी स्वस्थ मंसा का भी सभी को पता चलता.

बिसाहूलाल सिंह के इस वक्तव्य के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनके महिलाओं के प्रति दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान से आये भूचाल में कमी आएगी. शुक्रवार को प्रदेश भर में बिसाहू लाल सिंह के सवर्ण महिलाओं के ऊपर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद बवाल मचा हुआ था.

क्या कहा था बिसाहू लाल सिंह ने
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर जिले में महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि महिलाओं को सशक्त बनाने और पुरुषों के साथ समानता हासिल करने के लिए उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर बाहर निकालो और उनसे काम कराओ.

यह भी पढ़ें:

Gonda News: गोंडावासियों को एथेनॉल प्लांट की सौगात देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इतने करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

UP News: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget