एक्सप्लोरर

MP News: शहीद जितेंद्र वर्मा की पत्नी को अभी तक नहीं मिली नौकरी, बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे का हुए थे शिकार

Martyr Jitendra Verma: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा के रहने वाले शहीद जितेंद्र वर्मा 8 दिसंबर 2021 को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे.

Sehore News: मध्य प्रदेश सरकार वतन पर मिटने वाले सपूतों के नाम से उनके पैतृक गांव स्कूल का नामकरण करना ही भूल गई है. शहीदों के परिजन आज भी आस लगाए बैठे हैं कि उनके गांव के स्कूल का नाम परिवर्तन हो और स्मारक भी बने. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा के रहने वाले शहीद जितेंद्र वर्मा जो कि 8 दिसंबर 2021 को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे. इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर गूंज गई थी. 

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2021 को अंत्येष्टि में शामिल होने धामंदा पहुंचे थे. उन्होंने शहीद जितेंद्र के परिवार में सभी से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी और जितेंद्र को श्रद्धांजलि भी दी थी . उस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि शहीद जितेंद्र वर्मा की पत्नी सुनीता को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, सरकारी नौकरी साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी. वही उनके गांव धामंदा का नामकरण किया जाएगा. जिस स्कूल में जितेंद्र ने पढाई की थी सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल धामंदा का नामकरण किया जाएगा. जितेंद्र के नाम की प्रतिमा भी लगाई जाएगी. 

अभी तक नहीं मिली सरकारी नौकरी

इस  घोषणा के 8 महीने से अधिक होने जा रहे सरकार द्वारा सिर्फ एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है बाकि जो घोषणा हुई थी उसका कोई अतापता नहीं है. शहीद जितेंद्र वर्मा की पत्नी सुनीता बाई ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें 1 करोड़ रुपए की राशि दी गई है. बाकी अभी तक नौकरी भी नहीं मिली है उसकी प्रक्रिया चल रही है. ना ही उनके पति के नाम का स्मारक बन पाया है और ना ही उनके स्कूल का नाम परिवर्तन हुआ. वहीं शहीद जितेंद्र के पिता शिवराज वर्मा का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करके चले गए लेकिन मेरे बेटे के नाम पर अभी तक ना तो गांव का स्मारक बना और ना ही स्कूल का नाम परिवर्तन हुआ.

प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया कोई आदेश

धामंदा के हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि हमारे पास ऐसा कोई भी आदेश अभी प्रशासन द्वारा नहीं आया जैसे ही आदेश आता है तो नाम भी परिवर्तन कर दिया जाएगा और स्मारक भी बन जाएगा. इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हां सरकार द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड की राशि दी गई है और स्कूल  का नाम परिवर्तन को लेकर जैसे ही सरकार से आदेश आते हैं वैसे ही हो जाऐगा. स्मारक का काम भी जल्द शुरु हो जाएगा.

Singrauli News: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की महिला टीचर ने दी छात्राओं को गाली, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Independence Day: खंडवा में तिरंगे के रंग में रंगा ताजिया, बज रहे हैं देश भक्ति के गीत, जानें- कैसे हुई ताजिया बनने की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget