एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनावों की तारीख के ऐलान पर शिवराज सिंह चौहान बोले- 'कांग्रेस को अब तक के...'

MP Lok Sabha Polls 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत का बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी.

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Date: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान संपन्न होंगे. वहीं चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व सीएम ने दावा किया कि इस बार एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हम सभी इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी के नेतृत्व में 370 पार बीजेपी जाए और 400 पार एनडीए जाए. इस बार हमें अब तक का सबसे ऐतिहासिक विराट विशाल बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे."

उन्होंने आगे कहा "कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली जाएगी. कांग्रेस को अब तक के सबसे न्यूनतम वोट भी और सबसे कम सीटें मिलेंगी. क्योंकि एक तरफ दुनिया के लोकप्रिय नेता पीएम मोदी और दूसरी तरफ ऐसी कांग्रेस जहां नेता, नीति और नीयत नहीं हैं."

'कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार'
कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी कहां से उन्हें उम्मीदवार मिल ही नहीं रहे. बड़े नेता परिणाम के डर से चुनाव लड़ने कतरा रहे हैं. जिस सेना में सेनापति ही गायब हो रहे हों उस सेना का हश्र क्या होगा ये हम सब जानते हैं."

'जहां पार्टी भेजेगी वहां जाऊंगा'
वहीं चुनाव में जिम्मेदारी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी मुझे जहां भेजेगी मैं वहां चुनाव प्रचार के लिए जाऊंगा. मुझे विदिशा की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. मैं जनता के बीच जरूर जाऊंगा.

बता दें कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा. इसमें पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को 6 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 अप्रैल को 7 सीटों पर, तीसरे फेज 7 मई को 8 सीटों पर और चौथे फेज में 13 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 Date: मध्य प्रदेश में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget