एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में तीसरे-चौथे फेज में 17 सीटों पर चुनावी घमासान, वोट प्रतिशत घटने से BJP अलर्ट

Lok Sabha Elections: एमपी में पहले और दूसरे चरण में मतदान कम हुए. 2019 की तुलना में 2024 के मतदान में वोटिंग प्रतिशत घटा है. ऐसे में अब वोटिंग परसेंट घटने पर बीजेपी और अलर्ट हो गई है.

MP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान हो गया है. शुक्रवार (26 अप्रैल) को दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश की छह सीटों के लिए मतदान हुआ. अब प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण का मतदान बाकी है. 7 मई और 13 मई को होने वाले मतदान में प्रदेश की 17 सीटों पर मतदान होगा. अब तक प्रदेश की सभी 29 सीटों के लिए चुनावी संग्राम जारी था, लेकिन अब पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे और चौथे चरण की सीटों पर घमासान आज से शुरू होगा.

बता दें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार में मतदान की प्रक्रिया जारी है. पहले चरण में 19 अप्रैल को प्रदेश की छह सीटों पर मतदान हुआ. इन सीटों में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट शामिल रही. जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल मतदान को हुआ. दूसरे चरण में दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़ सीट पर मतदान हुआ है. 

इन दोनों चरणों में होने वाले मतदान के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज 17 दिन में छह बार मप्र आए और जनसभा सहित रोड शो किए. जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य बड़ नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया. जबकि कांग्रेस की और से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक-एक, दो-दो सभाएं की हैं.

अब इन सीटों पर मचेगा घमासान
पहले-दूसरे चरण के मतदान के बाद अब प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के लिए मतदान होना है. तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होंगे. तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा. जबकि चौथे चरण में इंदौर, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और मंडला लोकसभा सीट शामिल है. ऐसे में प्रदेश की इन 17 सीटों पर चुनावी संग्राम आज से शुरू हो जाएगा. 

बता दें प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के मतदान में आशानुरूप वोटिंग नहीं हुई है. 2019 की तुलना में 2024 के मतदान में वोटिंग प्रतिशत घटा है. वोटिंग प्रतिशत घटने को लेकर राजनीति के जानकार सियासी गुणाभाग लगाने लगे हैं. इधर वोटिंग परसेंट घटने पर बीजेपी और अलर्ट हो गई है, तो वहीं कांग्रेस भी इसे अपने लिए फायदेमंद मानते हुए अब शेष सीटों पर फोकस करने जा रही है.

ये भी पढ़ें: निर्वाचन अधिकारी ने अमान्य की BJP की अपील, लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget