एक्सप्लोरर

निर्वाचन अधिकारी ने अमान्य की BJP की अपील, लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम?

Akshay Kanti Bam: कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नामांकन फॉर्म के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपत्ति पेश की गई थी जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य कर दिया गया है.

 Indore Lok Sabha Elections 2024: इंदौर में आज लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किये गए नामांकन की स्क्रूटनी की गई. इधर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किए जाने के कोर्ट के आदेश की बात सामने आई थी. इस मामले में आज जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन की जांच की गई. 

जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उस आपत्ति को अमान्य घोषित कर दिया गया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करने के कोर्ट के आदेश थे और इस आधार पर उनका नामांकन अमान्य करने की  थी. इस मामले में अक्षय कांति बम के अधिवक्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष तर्क रखे. तर्कों से सहमत होकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई अपील को अमान्य कर दिया.

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नामांकन फॉर्म के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो आपत्ति पेश की गई जिसमें अक्षय कांति बम द्वारा जेएमएफसी कोर्ट में लंबित आपराधिक प्रकरण में कोर्ट द्वारा इजाफा की गई धारा 307 आईपीसी को जानबूझकर छुपाने का आरोप लगाकर नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने की मांग की गई थी.

 कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इंदौर जिला कांग्रेस लीगल सेल के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पाठक द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने तर्क प्रस्तुत किए गए. बताया गया कि 24/4/24 को कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था उसी दिन कोर्ट द्वारा प्रथम दृष्टया 307 आईपीसी पाया जाना उल्लेखित कर प्रकरण सत्र न्यायाधीश को ट्रांसफर किया है जिसमें मई माह में चार्ज लगाया जाना है.

 इस आधार पर आज दिनाँक को प्रत्याशी पर कोई चार्ज 307 आईपीसी का नहीं है और इस आदेश की जानकारी भी प्रत्याशी को नामांकन  व शपथ पत्र पेश करते समय नहीं थी अतः कोई तथ्य जानबूझकर नहीं छुपाया गया है. इन तर्कों से सहमत होकर जिला निर्वाचन अधिकारी इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा आपत्ति अमान्य करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का नामांकन फॉर्म स्वीकार किया.   

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget