एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, छिंदवाड़ा समेत इन सीटों पर भरे जाएंगे पर्चे

MP Lok Sabha Chunav: MP में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान वाली 6 सीटों में से तीन में अभी कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है. वहीं बीजेपी ने सभी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

MP Lok Sabha Elections 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव का श्री गणेश आज 20 मार्च से होने जा रहा है. आज से पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. पहले चरण में मध्य प्रदेश की 29 में से छह लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इसमें छिंदवाड़ा जैसी सबसे हॉट सीट भी शामिल है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा.

दरअसल, मध्य प्रदेश की जिन छह लोकसभा सीटों पर आज 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होना है, उनमें महाकौशल की चार सीटें जबलपुर, बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा है. वहीं विंध्य की दो सीटें शहडोल और सीधी शामिल हैं. इन सभी छह सीटों पर आज बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की आखिरी डेट 27 मार्च 2024 है. 30 मार्च 2024 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

19 अप्रैल को होगा मतदान
मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान वाली छह सीटों में से तीन में अभी कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है. वैसे कुल 18 सीटों पर कांग्रेस का टिकट फाइनल नहीं किया गया है. बीजेपी ने अपने सभी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेसी के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीटे नकुलनाथ के खिलाफ बीजेपी ने अपने नगर अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है. 

इन तीन सीटों पर अभी कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं 
नकुलनाथ फिलहाल छिंदवाड़ा सीट से सांसद हैं और एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आदिवासियों के लिए आरक्षित मंडला सीट पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम से है. जबलपुर से बीजेपी ने इस बार नए चेहरे को मैदान में उतारा है. चार बार के सांसद राकेश सिंह के विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनने के बाद पार्टी ने प्रदेश महासचिव आशीष दुबे को जबलपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं कांग्रेस ने जबलपुर से अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल तीन सीटों जबलपुर, बालाघाट और शहडोल के चुनावी मुकाबले की तस्वीर अभी अधूरी है. इन सीटों पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: MPPSC Exam 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित होगा MPPSC का प्रीलिम्स एग्जाम? जानें आयोग ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget