एक्सप्लोरर

MPPSC Exam 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित होगा MPPSC का प्रीलिम्स एग्जाम? जानें आयोग ने क्या कहा?

MPPSC Prelims Exam 2024: MPPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार और लंबा हो सकता है. लोकसभा चुनाव के चलते आयोग अप्रैल में होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर सकता है.

MPPSC Prelims Exam 2024 Date: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए संभावना है कि 28 अप्रैल को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) पोस्टपोन कर दे. हालांकि, आयोग के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा स्थगित करने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है. 

वहीं सूत्रों का कहना है कि आयोग के पास परीक्षा स्थगित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है, क्योंकि शिक्षक और जिला प्रशासनिक अधिकारी चुनाव पर रहेंगे. सूत्रों ने आगे कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, सरकारी शिक्षक और अधिकारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे. इसलिए एमपीपीएससी प्रीलिम्स 2024 जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा अप्रैल के महीने में आयोजित करना संभव नहीं होगा. 

अप्रैल में होनी थी परीक्षा
एमपीपीएससी के मुताबिक विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़ी 88 रिक्तियों को भरने के लिए पीएससी-2024 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन 19 जनवरी से 18 फरवरी तक किए गए थे. एमपीपीएससी ने अप्रैल में परीक्षा और 22 जुलाई से मुख्य परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है, लेकिन अब चुनाव के कारण एमपीपीएससी का कैलेंडर पटरी से उतरता नजर आ रहा है. 

जून में हो सकती है प्रीलिम्स परीक्षा
अब लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संभावना है कि 28 अप्रैल को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) जून महीने में आयोजित करवाए. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडी डॉक्टर आर पंचभाई ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित कैलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को प्रस्तावित थी. अब चुनाव आयोग इलेक्शन की डेट घोषित कर दी गई है, तो अब परीक्षा के विषय में आयोग विचार करके बहुत जल्द अपनी वेबसाइट पर उसके संबंध में सूचना प्रकाशित करेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: कैलाश विजयवर्गीय को मिली कमलनाथ का गढ़ भेदने की जिम्मेदारी, आज से छिंदवाड़ा के दौरे पर रहेंगे मंत्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget