एक्सप्लोरर

'देश की जनता ने नफरत की...', दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का BJP पर हमला

Lok Sabha Elections: कमलनाथ ने कहा एपमी की छह सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है. जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 12 सीट पर मतदान हो चुके हैं. अब बाकी 17 सीटों पर मतदान होना बाकी है. दो चरणों में हुए मतदान में प्रदेश में आशानुरूप मतदान नहीं हो सके हैं. 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग प्रतिशत घटा है. इधर दो चरणों में हुए मतदान के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamla Nath) ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा दिया है.
 
कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि 'लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. मध्य प्रदेश की छह सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है. जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है. कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिये देश/मध्य प्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.'

कमलनाथ ने जनता से की ये अपील
उन्होंने आगे कहा कि 'याद रखें! आपका एक वोट आपको रोजगार दिला सकता है. आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है. आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है. आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है. आपका एक वोट आपके घर में खुशहाली ला सकता है.'

'SC का फैसला विपक्ष के मुंह पर तमाचा'
वहीं मतदान के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. मैं और मेरे संगठन ने पूरी ताकत लगाकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया. मतदाताओं ने घर से निकलकर बीजेपी के पक्ष में अपना उत्साह दिखाया है, वह हमारे लिए ऊर्जा का केंद्र रहा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के माध्यम से होने वाले चुनाव को सर्वानुमति से कराने का बड़ा फैसला दिया, जो विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा है.

बता दें शुक्रवार (26 अप्रैल) को प्रदेश की छह संसदीय सीटों पर मतदान हुआ है. इन सीटों में दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़ सीट शामिल रही. 2019 के चुनाव के मुकाबले दूसरे चरण में इन सीटों पर 9.33 प्रतिशत मतदान कम हुआ है. प्रदेश की छह सीटों पर महज 58.35 प्रतिशत ही मतदान हो सका है. इधर घटे हुए मतदान प्रतिशत ने जहां बीजेपी नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं कांग्रेस घटे हुए मतदान प्रतिशत में अपना फायदा देख रही है.

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2024: 12वीं के नतीजों से निराश दो छात्रों ने उठाया घातक कदम, बुरहानपुर और खरगोन की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget