एक्सप्लोरर

MP Board Result 2024: 12वीं के नतीजों से निराश दो छात्रों ने उठाया घातक कदम, बुरहानपुर और खरगोन की घटना

MP Board Class 12th Result: मध्य प्रदेश के दो छात्रों को 12वीं के नतीजों ने निराश कर दिया. गणित विषय में सप्लीमेंट्री आने के बाद जानलेवा कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

MP Suicide Case: खरगोन और बुरहानपुर से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे आने के बाद दो छात्रों ने खुदकुशी कर ली. बुरहानपुर में खुदकुशी करने वाला रितेश निजी स्कूल का छात्र था. बताया जा रहा है कि गणित विषय में सप्लीमेंट्री आने की वजह से रितेश डिप्रेशन में चल रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है. स्कूल संचालक के विजय सिंह परिहार का कहना है कि रितेश पढ़ाई में होनहार था. लेकिन गणित विषय में सप्लीमेंट्री आने के बाद डिप्रेशन में चल रहा था.

खरगोन और बुरहानपुर से आई दर्दनाक खबर

बताया जा रहा है कि रितेश का बड़ा भाई स्कूल का टॉपर था. इस वजह से भी उस पर पढ़ाई का दबाव हो सकता है. खुदकुशी की दूसरी बड़ी घटना खरगोन में हुई. 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा ने दूसरी बार 12वीं की परीक्षा दी थी. दोनों मामलों को देखने से पता चलता है कि बच्चों पर पढ़ाई का बेहद दबाव था. दबाव को झेल नहीं पाने की वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया. 

इंदौर में भी एक छात्रा ने की थी खुदकुशी

अभी दो दिन पहले इंदौर में भी एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी की वजह मां की डांट बताया जा रहा है. भाई और बहन की लड़ाई हुई. लड़ाई में भाई ने बहन को चांटा मार दिया. चांटा लगने के बाद बहन ने मां से भाई की शिकायत कर दी. मां की डांट फटकार सुनने के बाद बेटी ने मौत के गले लगा लिया. जानकारों का कहना है कि बच्चों में धैर्य खत्म होता जा रहा है. उन्होंने कहा है कि माता-पिता को बच्चों से संवाद बनाए रखना जरूरी है. बच्चों को अकेलापन महसूस ना होने दे. अवसाद के पीछे अकेलापन भी अहम कारण है. 

Bhojshala Survey: भोजशाला सर्वे का आज 36वां दिन, खुदाई में मिली दीवार, ASI ने कोर्ट से मांगा और समय

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget