एक्सप्लोरर

MP के सियासी रण में BJP को घेरने की तैयारी तेज, दिग्विजय सिंह अब ऐसे जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की गारंटी

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जहां खुद हर दिन 20 से 25 किमी की पदयात्रा कर रहे हैं. वहीं उन्होंने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करने का प्लान भी जारी किया है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की राजगढ़ संसदीय सीट पर 7 मई 2024 को मतदान होने वाला है. यहां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh)  का मुकाबला बीजेपी के दो बार के सांसद रोडमल नागर से है. 77 साल के दिग्विजय सिंह 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में अपने जीवन के बेहद कठिन चुनाव को जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने राजगढ़ में कांग्रेस की गारंटी को बताने के लिए माइक्रो लेवल का प्लान तैयार किया है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जहां खुद हर दिन 20 से 25 किमी की पदयात्रा कर रहे हैं. वहीं उन्होंने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करने का प्लान भी जारी किया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दी है. दिग्विजय ने लिखा, "लोकसभा चुनाव तक राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बनने पर किसान, मजदूर, युवा और महिला गारंटी योजना के अंतर्गत जो गारंटी दी गई है, उसे उन वर्गों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. कृपया आप सभी इस अभियान में शामिल हों."

दिग्विजय सिंह ने बताया, "25-27 अप्रैल के बीच हर मतदान केंद्र पर हमारे बूथ समितियों के द्वारा विशेष किसान संपर्क अभियान चलाया जायेगा. इसमें हमारे कार्यकर्ता और नेता पोलिंग बूथ के हर किसान परिवार से संपर्क करेंगे. साथ ही बीजेपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में चर्चा करेंगे. हमारे नेता-कार्यकर्ता किसान भाईयों को समझाएंगे किस प्रकार से बीजेपी के राज में किसान की आय नहीं बल्कि किसान की लागत दो गुना हो गई है. इसी प्रकार यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस किसानों के कर्ज माफी उनकी फसल की MSP पर खरीद करने के लिए कानून और कृषि यंत्रों पर से GST माफ करने की गारंटी देती है."

युवा संपर्क अभियान
कांग्रेस नेता ने X पर लिखा, "28 अप्रैल से 1 मई के बीच हर मतदान केंद्र पर हमारे बूथ समितियों के द्वारा विशेष युवा संपर्क अभियान चलाया जायेगा, जिसमें हमारे कार्यकर्ता और नेता पोलिंग बूथ पर 18-35 वर्ष के बीच युवा मतदाताओं से संपर्क करेंगे. मोदी सरकार की ओर से हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा खिलाफी और सरकारी रिक्त पदों की बढ़ती हुई संख्या बीजेपी सरकार की प्रमुख विफलता है."

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, "मैंने मेरे मुख्य मंत्री कार्यकाल में एमपी के हर ब्लॉक के युवाओं को शासकीय सेवाओं में हजारों युवाओं को भर्ती किया था. रोजगार दिया था. अब कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में युवाओं को हम गारंटी देते हैं, यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर कालेज के ग्रेजुएशन करने वाले छात्र को एक लाख की राशि दी जाएगी और देश में 30 लाख शासकीय रिक्त पद भरे जाएंगे."

महिला संपर्क अभियान
इसी तरह अपने तीसरे अभियान की जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया, "2 मई से 5 मई के बीच हर मतदान केंद्र पर हमारे बूथ समितियों की ओर से विशेष महिला संपर्क अभियान चलाया जायेगा, जिसमें हमारे कार्यकर्ता और नेता पोलिंग बूथ की महिलाओं से चर्चा करेंगे. साथ ही कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में दी गयी, हर गरीब परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला को एक लाख हर साल के अनुदान देने की कांग्रेस की गारंटी के बारे में जानकारी देंगे."

उधर राजगढ़ से तीसरी बार सांसद बनने के लिए बीजेपी के रोडमल नागर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे. दिग्विजय सिंह मिल रही कड़ी चुनौती के चक्कर में रोडमल नागर भी बड़ी तैयारी के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. बीजेपी धार्मिक आधार पर भी दिग्विजय सिंह पर प्रहार कर रही है. बीजेपी नेता उन्हें रामद्रोही तक बता रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: 'हे बजरंगबली तोड़ झूठो की नली', दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget