एक्सप्लोरर

BJP के '400 पार' के नारे को अरुण यादव ने बताया ‘मुंगेरीलाल का हसीन सपना’, पार्टी छोड़ रहे नेताओं को लेकर कही ये बात

MP Lok Sabha Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में अच्छे नतीजे आएंगे.

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेसी नेताओं के बीजेपी में जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की प्रतिक्रिया आई है. खरगोन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्षणिक लाभ और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समुद्र है, विश्व की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है, इसका अपना सुनहरा इतिहास है. इन लोगों के बीजेपी में जाने से मैदानी कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा, लाखों कार्यकर्ता आगे आएंगे और पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता और कांग्रेस कभी कमजोर नहीं होगी.

‘बीजेपी के 400 पार के नारे को बताया मुंगेरीलाल का हसीन सपना’
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण यादव ने भारतीय जनता पार्टी के अबकी बार 400 पार के नारे को मुंगेरीलाल का हसीन सपना बताया. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान भी इंडिया शाइनिंग का बीजेपी ने जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया था. नतीजा कुछ नहीं निकला और केंद्र में कांग्रेस की डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी.

‘देश प्रदेश में बदलाव की लहर हैं’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने पिता और एमपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के 78 वें जन्मोत्सव के अवसर पर अपने गृह गांव बोरावां में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश प्रदेश में बदलाव की लहर है. जो किसी को दिखाई नहीं दे रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की एक मजबूत सरकार बनेगी. यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र सरकार की हिटलरशाही के कारण लोकतंत्र की रोजाना हत्या हो रही है. प्रजातंत्र को नष्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में एमपी में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और कांग्रेस के पक्ष में अच्छे नतीजे आएंगे.

‘हाईकमान के आदेशों का हमेशा सम्मान किया’
वहीं खण्डवा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अरूण यादव ने कहा कि उन्होनें तो गुना से भी चुनाव लड़ने का मंसूबा हाईकमान को बता दिया था. खण्डवा से चुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान का जो भी फैसला होगा वह मुझे मान्य होगा. मैंने पार्टी हाईकमान के आदेशों का हमेशा सम्मान किया है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में फिर से शुरू हुआ नामांकन, दूसरे चरण में इन सात सीटों पर होगा चुनाव

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget