एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी के 10 मंत्रियों के विधानसभा में हुई कम वोटिंग, यहां चेक करें पूरा आंकड़ा

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में अभी तक 3 चरणों में कुल 21 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. तीसरे चरण में प्रदेश की 11 मंत्रियों की साख दांव पर थी. हालांकि, उनकी साख पर चोट पहुंची है, जानें कैसे?

MP Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया के बाद तीसरे चरण के मतदान में भी प्रदेश के 10 मंत्रियों का जादू बरकरार नहीं रह सका है. विधानसभा चुनाव के मुकाबले इन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में कम वोटिंग हुई है. इसमें सबसे खराब प्रदर्शन प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना की विधानसभा सुमावली का रहा है. यहां पर मतदाता वोट के लिए निकले ही नहीं. इस सीट पर विधासनभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव में 19.4 फीसदी कम वोटिंग हुई. तीसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया में प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं.

तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के 11 मंत्रियों की साख दाव पर थी. इन 11 मंत्रियों में से 10 मंत्रियों की विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग हुई है. सिर्फ एक मात्र मंत्री कृष्णा गौर की विधानसभा क्षेत्र गोविंदपुरा में मतदान फीसदी में सुधार देखा गया.

शेष 10 विधानसभा क्षेत्रों में इन मंत्रियों का जादू नहीं चल सका है. खराब प्रदर्शन के मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना और मंत्री विजयशाह की हरसूद विधानसभा शामिल हैं. एंदल सिंह कंसाना की विधानसभा में 19.4 फीसदी कम मतदान हुआ, जबकि विजय शाह के क्षेत्र में 12.7 फीसदी वोटिंग कम हुई है. 

मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति
मंत्री विजय शाह की हरसूद विधानसभा बैतूल संसदीय सीट अंतर्गत आती है. हरसूद विधानसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में 79.58 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि लोकसभा चुनाव में 66.82 फीसदी मतदान ही हो सका. इसी तरह करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा में 85.67 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब 78.22 फीसदीमतदान हुआ.

गोविंद सिंह राजपूत की सुरखी विधानसभा में 75.97 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब 66.20 फीसदी मतदान हुआ. एंदल सिंह कंसाना की सुमावली विधानसभा में 72.5 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब 53.10 फीसदी मतदान हुआ. राकेश शुक्ला की मेहगांव विधानसभा में 64.92 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब 53.93 फीसदी मतदान हुआ. 

यहां हुई वोटिंग में सुधार
गौतम टेटवाल की सारंगपुर विधानसभा में 84.36 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब 78.75 फीसदी रहा, नारायण सिंह पंवार की ब्यावरा विधानसभा में 84.49 मतदान हुआ था, जो अब 75 फीसदी रहा. विश्वास सारंग की नरेला विधानसभा पर 65.17 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब 59.02 फीसदी रहा. प्रधुम्र सिंह तोमर की ग्वालियर विधानसभा में 65.2 फीसदी रहा, जबकि अब 58.45 फीसदी रहा. 

नारायण सिंह कुशवाह की ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में 63.77 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब 61.03 रहा. जबकि मंत्री कृष्णा गौर की विधानसभा में मतदान फीसदी में सुधार रहा. 2023 के विधानसभा चुनाव में 63.13 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में 72.82 फीसदी मतदान हुआ है.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: CM मोहन यादव इन 3 सीटों पर देंगे BJP के प्रचार को धार, लंबे समय बाद पुश्तैनी घर में करेंगे आराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget