एक्सप्लोरर

MP News: रामनवमीं पूजन के दौरान हुआ था दर्दनाक हादसा, एक साथ 36 लोगों के लिए काल बनी थी इंदौर की बावड़ी

Indore Bawadi Accident: ज्यादा वजन होने की वजह से बावड़ी धराशायी हो गई और श्रद्धालु भी बावड़ी में गिर गए थे. 40 फीट गहरी बावड़ी धंसने से उसमें एक साथ कई लोग गिर गए थे.

Indore News: साल 2023 के मार्च महीने की 30 तारीख सभी को याद है. इस दिन इंदौर में स्थित एक बावड़ी एक साथ 36 लोगों के लिए काल बन गई थी. रामनवमीं पूजन के दौरान यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ था. शवों को निकालने के लिए सेना की मदद लेना पड़ी थी. हादसे के दौरान 33 लोगों के शव बावड़ी से निकाले गए थे, जबकि बाद में तीन लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा था.

बता दें कि 30 मार्च 2023 के दिन इंदौर के सपना-संगीता रोड स्थित बालेश्वर महादेव झूलेलाज मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन बावड़ी पर बैठकर श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे. ज्यादा वजन होने की वजह से बावड़ी धराशायी हो गई और श्रद्धालु भी बावड़ी में गिर गर थे. 40 फीट गहरी बावड़ी धंसने से उसमें एक साथ कई लोग गिर गए थे. बावड़ी में 8 से 10 फीट तक पानी भी भरा था. लोगों को बचाने के लिए सेना का सहारा लेना पड़ा था.

एक साथ हुई थी 33 लोगों की मौत
हादसे में सेना और प्रशासन की टीम ने एक-एक 33 शव बावड़ी से निकाले थे, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती किए थे. इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. इस तरह कुल मिलाकर इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख ओबीसी फंड से, 5-5 लाख मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से, 2-2 लाख पीएम रिलीफ फंड व घायलों को 50-50 हजार रुपए के साथ 10-10 हजार रेडक्रॉस की ओर से दिए गए थे.

19 को पहुंचाया था अस्पताल
इस हादसे के बाद सेना व प्रशासन की टीम ने कई लोगों की जान भी बचाई थी. प्रशासन व सेना की टीम ने 19 लोगों को बावड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जिनमें बाद में 3 लोगों ने दम तोड़ दिया था. यह हादसा पूरे देश भर में गूंज उठा था. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस हादसे के बाद व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे.

ये भी फढ़ें: MP News: कांग्रेस ने अब एक्स हैंडल पर भी बदली तस्वीर, जीतू पटवारी के साथ कमलनाथ को मिली इतनी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget