एक्सप्लोरर

MP IAS Transfer: कौशलेंद्र विक्रम सिंह नहीं आशीष सिंह होंगे भोपाल के नए कलेक्टर, दो दिन के अंदर बदला गया आदेश

Bhopal New Collector: आशीष सिंह पूर्व में देवास कलेक्टर, इंदौर-उज्जैन नगर निगम आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर के रूप में काम चुके हैं. उनके कार्यकाल में ही इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन आया था. 

MP Administrative Reshuffle: मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की है. खास बात यह रही कि 2 दिन में ही भोपाल कलेक्टर का आदेश पलट गया है. आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल कलेक्टर के पद पर पदभार ग्रहण नहीं किया, इसके पहले ही आदेश को संशोधित करते हुए एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक आईएएस आशीष सिंह (Ashish Singh) को भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) बना दिया गया.

आशीष सिंह के कार्यकाल में ही स्वच्छता में नंबर-1 बना था इंदौर
भोपाल कलेक्टर के रूप में आईएएस अविनाश लवानिया लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे. उन्हें एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. उनके स्थान पर आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है. आशीष सिंह पूर्व में देवास कलेक्टर, इंदौर नगर निगम आयुक्त, उज्जैन नगर निगम आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर के रूप में काम चुके हैं. उनके कार्यकाल में ही इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन आया था. 

इसके बाद उन्हें महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के पहले चरण की जिम्मेदारी मिली थी. उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने इस जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया.  कुछ ही महीनों पहले उन्हें उज्जैन कलेक्टर के पद से हटाकर भोपाल में एमपीआरडीसी की जिम्मेदारी मिली थी. वहीं आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. तबादला सूची के मुताबिक एस विश्वनाथन को मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है .

कोरोना के हालात बिगड़ने पर मिली थी जिम्मेदारी
आईएएस आशीष सिंह को इंदौर निगम कमिश्नर के पद से उज्जैन कलेक्टर के रूप में उस समय जिम्मेदारी मिली थी, जब उज्जैन में कोरोना के हालात बिगड़ गए थे. इंदौर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे थे. इस दौरान कलेक्टर के रूप में आशीष सिंह को भेजकर सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे.

इस काम में आईएएस आशीष सिंह को सफलता भी मिली थी. यह इत्तेफाक ही है कि आशीष सिंह को फिर ऐसी जगह (भोपाल) का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है जहां वर्तमान कोरोना के मरीज सबसे अधिक बढ़ रहे हैं. भोपाल में 64 कोरोना मरीज सक्रिय हैं. 

यह भी पढ़ें:

MP Coronavirus Cases: मध्य प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 126, भोपाल-इंदौर समेत 12 जिलों में मिले मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget