एक्सप्लोरर

MP Politics: पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलेंगे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

MP News: प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहली बार कुबेश्वर धाम पहुंच रहे हैं. वो पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेश्वर धाम में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे.

Pandit Pradeep Mishra: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shashtri ) का बोलबाला है.दोनों ही कथा वाचकों के मंचों पर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के नेता दंडवत करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने आ रहे हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पंडित प्रदीप मिश्रा की यह मुलाकात चितावलिया हेमा स्थित कुबेश्वर धाम पर होगी. इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. 

कुबेश्वर धाम की राजनीतिक महिमा

बता दें कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने के लिए पहली बार कुबेश्वर धाम आ रहे हैं.गृहमंत्री के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10:30 बजे राजधानी भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे सीहोर के नजदीकी ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेश्वर धाम पहुंचेंगे.गृहमंत्री मिश्रा इस दौरान कुबेश्वर धाम में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे.गृहमंत्री मिश्रा इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा से भी मुलाकात करेंगे.गृहमंत्री दोपहर 1.00 बजे कार द्वारा ही कुबेश्वर धाम से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे. 

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम चितावलिया हेमा में कुबेश्वर धाम नाम का आश्रम है.इस आश्रम में प्रतिदिन दस हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.बीते महीने ही प्रदीप मिश्रा ने शिवमहापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण समारोह का आयोजन किया था.इस आयोजन में प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि आने वाले थे.

कार्यक्रम के पहले ही दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे. उनके कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो गई थीं. इछावर रोड पर हेलीपेड भी तैयार हो गया था,लेकिन कथा स्थल सहित इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर फैली अव्यवस्थाओं की वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना दौरा टाल दिया. सात दिन तक चली शिवमहापुराण कथा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को छोड़ दें तो कोई भी जनप्रतिनिधि कुबेश्वर धाम नहीं पहुंचा था. शिवमहापुराण कथा के दौरान बीजेपी के बड़े जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई थी. 

बीजेपी और कांग्रेस की कोशिश

चुनावी साल में दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. दोनों ही दलों के नेता जनता में अपनी पैठ बनाने के लिए संतों की कथा करवा कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं.ऐसे में चुनावी साल में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पंडित प्रदीप मिश्रा की इस होने वाली मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकले जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर बदली करवट, इन इलाकों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget