एक्सप्लोरर

MP News: भारी बारिश के चलते आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम टला, सीएम ने किया नई डेट का एलान

Khandwa Rain: प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर अच्छी बारिश की प्रार्थान की थी. हालांकि ये बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है.

Khandwa Adi Guru Shankaracharya statue Unveiling: मध्य प्रदेश के खंडवा में लगातार पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह की बारिश होने की संभावना है. लगातार हो रही बारिश के बीच आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम बारिश की भेंट चढ़ गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कार्यक्रम को पोस्टपोन करना पड़ा, अब ये कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा. इससे पहले प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम 18 सितंबर तय किया गया था. हालांकि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ये कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओम पर्वत पर बन रही आदि गुरु शंकराचार्य की बाल्यकाल अवस्था की प्रतिमा का अनावरण 18 सितंबर को किया जाना था, यह कार्यक्रम अब 21 सितंबर को किया जाना तय हुआ है. जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. इस दौरान चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रमों को 21 सितंबर तक निरंतर रखा जाएगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का अनावरण और यहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं. वे खुद इस अनुष्ठान और आयोजन की लगातार निगरानी करते हुए मौके का निरीक्षण करते रहे हैं. 

अच्छी बारिश के लिए सीएम शिवराज ने की पूजा 
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (16 सितंबर) देर शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, अच्छी बारिश के लिए भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर की कृपा होना बताया. उन्होंने लिखा कि भगवान महाकाल की कृपा से मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है. भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से आज मां नर्मदा स्थित डैम भर गए हैं. सावन और अधिक मास में पूरे प्रदेश में सूखे के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के मंदिर में जाकर प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की थी.

सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज ने दी ये जानकारी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा अनावरण और इस दौरान किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम की बदली हुई तारीख के बारे में शनिवार (16 सितंबर) देर शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी. शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर बताया कि प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं. ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: एमपी के इछावर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री तोमर का जेसीबी-क्रेन से स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget