एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी के इछावर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री तोमर का जेसीबी-क्रेन से स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल

MP Elections 2023: आष्टा से इछावर विधानसभा के अमलाह में आ रही यात्रा में शामिल केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत भाजपा नेता अजय पटेल ने क्रेन के माध्यम से कराया. 

चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में चुनावी साल में जेसीबी ने अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है. अब जनप्रतिनिधियों के स्वागत में जेसीबी व क्रेन का जमकर उपयोग किया जा रहा है. ऐसा ही नजारा एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा देखने में आया. जब आष्टा से इछावर विधानसभा के अमलाह में आ रही यात्रा में शामिल केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत भाजपा नेता अजय पटेल ने क्रेन के माध्यम से कराया. 

इछावर विधानसभा से भाजपा नेता अजय पटेल विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं. उज्जैन संभाग की नीमच से शुरु हुई जन आशीर्वाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में है. यात्रा ने 16 सितंबर को सीहोर जिले में प्रवेश किया है.

शनिवार को यह यात्रा सीहोर जिले की तीन विधानसभा जिनमें आष्टा, सीहोर व इछावर होते हुए भैरुंदा पहुंची है. भेरुंदा में भी यात्रा का शुभारंभ हो गया है. इधर इछावर विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा का जबरदस्त स्वागत देखा गया. इछावर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे डॉ. अजय सिंह पटेल ने 6 जेसीबी के माध्यम से जन आशीर्वाद यात्रा को सलामी दिलवाई, जबकि यात्रा में शामिल केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत क्रेन के माध्यम से माला पहनाकर किया गया. भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह पटेल का स्वागत का यह अंदाजा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 
जब बेबस दिखे विधायक करण सिंह वर्मा
इछावर विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दो नजारे देखने को मिले. एक तो जन आशीर्वाद यात्रा का अलग अंदाजा में स्वागत, जबकि दूसरा नजारा आमसभा के दौरान देखने को आया. अमलाहा में जन आशीर्वाद यात्रा के आने से पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए. सीएम शिवराज सिंह चौहान को यहां से गुना के लिए रवाना होना था. नतीजतन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया और निकल गए.

सीएम शिवराज के जाते ही पंडाल में बैठी पब्लिक भी उठकर जाने लगी, जिस पर विधायक करण सिंह वर्मा जनता को रोकते नजर आए. विधायक करण सिंह वर्मा ने जनता से माईक के माध्यम से अपील की कि अब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे, उन्हें भी सुनना है, वह भी शिवराज सिंह चौहान की तरह तुम्हारे भाई है. 
यहां से भोपाल रवाना होगी यात्रा
सीहोर जिला मुख्यालय से जन आशीर्वाद यात्रा बरखेड़ी-बिलकिसगंज होते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा के भैरुंदा पहुंची. भैरुंदा में आज सुबह से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो गई है. जन आशीर्वाद यात्रा भैरुंदा-बुदनी से होते हुए 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंचेगी, जहां 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन में शामिल होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget