एक्सप्लोरर

MP Heatwave: बढ़ते तापमान से मध्य प्रदेश का हाल बेहाल, जानिए आने वाले दिनों में कितना चढ़ेगा पारा

MP Temperature: मध्य प्रदेश में लोगों का कहना है कि तीखी धूप ने हाल बेहाल कर दिया है. घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. यहां आने वाले दिनों में और भी मुश्किल होने वाली है.

MP Temperature: अप्रैल की शुरुआत में ही पूरा मध्य प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है. भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. प्रदेश में अप्रैल महीने में तेज गर्मी ने बीते 05 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं अब मध्य प्रदेश में गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है. मौसम विभाग ने इस बात के संकेत दिए हैंं कि पूरे अप्रैल मई के महीने आसमान आग उगलेगा, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार तापमान 49 से 50 डिग्री पहुंच सकता है.

घरों से अभी से निकलना मुश्किल
अप्रैल महीने की शुरुआत से ही में आसमान से आग बरस रही है. लोगों का घरों से अभी से निकलना मुश्किल हो रहा है. तेज धूप से हेल्थ इश्यू भी हो रहे है. लोगों का कहना है उम्मीद नहीं थी कि अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. 

प्रदेश के 16 शहरों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार
प्रदेश में अगर तापमान की बात की जाए तो प्रदेश के 16 से ज़्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है, प्रदेश भर में सबसे गर्म रहे तीन शहर रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी में तापमान 42.6 डिग्री रहा जबकि प्रदेश की राजधानी भोपाल के पड़ोसी जिले नर्मदापुरम में तापमान 42.2 डिग्री, खजुराहो में तापमान 42 डिग्री इसके साथ ही सागर, उज्जैन, और गुना में तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया .

शीतल पेय पदार्थों की दुकानों में बढ़ रही है भीड़
लोग गर्मियों से परेशान हैं, ऐसे में अब नींबू पानी शिकंजी जैसे शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है. लोगों का कहना है कि खुद को हाइड्रेट रखने के लिए और गर्मी में सुकून के लिए नींबू पानी और शिकंजी का सहारा ले रहे हैं. दुकानदार भी अचानक लोगों की बढ़ती संख्या के पीछे एकदम से बड़ी हुई गर्मी को कारण मानते हैं.

चिलचिलाती धूप के चलते लोग बाजारों में तस्वीर बदल गई है. दुकानों के बाहर चादर डालकर धूप से बचाव किया जा रहा है. बाजार में खरीददारी करते लोगो का बुरा हाल है. स्कूली बच्चे छाता का सहारा ले रहे है. लोग अब प्रचंड गर्मी के चलते दिन में निकलने से बच रहे है.

मौसम विभाग ने जारी की हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग में साइंटिस्ट डायरेक्टर वेद प्रकाश का कहना है कि बीते सालों के मुकाबले इस बार गर्मी के रिकॉर्ड टूटे है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते और मई में तापमान 49 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. प्रदेश के कुछ हिस्सो में लू का अलर्ट है. भिंड, मुरैना, ग्वालियर और दतिया सहित कुछ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget