एक्सप्लोरर

हरदा में लाठीचार्ज को लेकर दिग्विजय सिंह का पुलिस पर हमला, SP-कलेक्टर हटाने की मांग

MP News: एमपी में सेना पर लाठीचार्ज के विरोध में दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कहा कि SP, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को हटाकर रिटायर्ड जज से मजिस्ट्रेट जांच कराई जाए.

एमपी में हरदा में राजपूत समाज और पुलिस के आमने-सामने आने के मामले के बाद यहां पहुंचे कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक बड़े व्यापारी को बचाने के लिए ऐसे लोगों को टारगेट किया जिनका कोई अपराध नहीं था.

क्या एक जगह जमा होना अपराध है? यही नहीं, दिग्विजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जात पूछकर, नाम पूछकर लोगों को टारगेट किया और राजपूत समाज के लोगों के वाहनों के साथ तोड़फोड़ की.

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती - दिग्विजय सिंह 

दिग्विजय सिंह ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक यह SP और कलेक्टर यहां तैनात रहेंगे, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. सबसे पहले SP, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के तबादले किए जाएं, उसके बाद रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक मजिस्ट्रियल जांच की जाए.

हरदा, करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज के बाद आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह कलेक्टर कार्यालय राजपूत समाज के लोगों के साथ पहुंचे. तभी गेट पर खड़े पुलिस कर्मी ने विधायक को जाने से रोका और हाथ पकड़कर गेट के बाहर निकालने की कोशिश की, जिस पर हुई नोकझोंक.

दिग्विजय सिंह ने लाठीचार्ज मामले में पुलिस की कड़ी निंदा की

हरदा में करणी सेना परिवार पर पुलिस लाठीचार्ज का मामला गरमाया हुआ है. इस घटना ने सियासी रंग ले लिया है, जहां कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह पीसी शर्मा, आज दोपहर हरदा पहुंचे.

सबसे पहले राजपूत छात्रावास में सामाजिक और पीड़ित लोगों से चर्चा की, साथ ही उनके दर्द जाने और घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही पीड़ितों से मुलाकात भी कीपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लाठीचार्ज मामले में पुलिस की कड़ी निंदा करते हुए गलत ठहराया.

मजिस्ट्रेट जांच की मांग की

दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग की, साथ ही जांच सही हो, इसके लिए जिले के कलेक्टर, एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SDM और SDOP को तत्काल हटाने की मांग की.

जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस घटना को विधानसभा में उठाकर दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को हटाकर निलंबित करने की मांग करेंगे.
और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की गाड़ी को जेसीबी से क्षतिग्रस्त किया गया, उसकी भरपाई अधिकारियों के वेतन से काटकर पीड़ितों को दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget