एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के इन 21 जिलों में नई तकनीक से बनेंगी 41 सड़कें, 4 महीने में पूरा प्रोजेक्ट, जानें- रूट

Bhopal News: मध्य प्रदेश की सड़कों को चिकनी, सपाट बनाने की तैयारी हो गयी है. शुरुआती चरण में प्रदेश के 21 जिलों की 41 सड़कों को चकाचक किया जायेगा. सड़क निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा.

MP News: मध्य प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों का कायाकल्प होने वाला है. सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर करने पर सरकार का विशेष ध्यान है. लोक निर्माण विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 जिलों की 41 सड़कों को नई तकनीक से बनायेगा. दावा किया जा रहा है कि नई तकनीक व्हाइट टॉपिंग के इस्तेमाल से बनी सड़कें भारी यातायात और बारिश का दबाव झेल लेंगी. सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बता दें कि बारिश की वजह से प्रदेश की सड़कें बदहाल हो गयी थीं.

सड़कों की दशा सुधारने के लिए सरकार अब व्हाइट टॉपिंग तकनीक अपनाने जा रही है. नई तकनीक से शुरुआत में बनने वाली 41 सड़कों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर होगी. निर्माण कार्य को 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

21 जिलों की सड़कों का होगा कायाकल्प

सबसे ज्यादा 14 सड़कों का निर्माण राजधानी भोपाल में व्हाइट टॉपिंग तकनीक के जरिये किया जायेगा. इसके अलावा इंदौर और ग्वालियर की 3-3, बुरहानपुर, मंदसौर और सागर की 2-2, सड़कें व्हाइट टॉपिंग तकनीक का इस्तेमाल कर बनाई जाएंगी. आगर मालवा, उमरिया, खंडवा, गुना, छतरपुर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, बैतूल, मुरैना, रतलाम, रायसेन, रीवा, सतना और हदा की भी एक-एक सड़क शामिल है.

व्हाइट टॉपिंग तकनीक के बारे में जानिए

व्हाइट टॉपिंग आधुनिक तकनीक है. नई तकनीक में मिलिंग मशीन के जरिये पुरानी सड़कों पर कंक्रीट की मोटी परत चढ़ायी जाती है. 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की परत भारी यातायात और खराब मौसम के बाद भी जल्द नहीं उखड़ती हैं. नई तकनीक से बनी सड़कों की आयु 20 से 25 साल और पर्यावरण के अनुकूल होती है. कंक्रीट की सतह डामर की तुलना में ठंडी रहती है. बताया जाता है कि सड़कों की रखरखाव में भी लागत काफी कम आती है. उम्मीद जताई जा रही है कि 21 जिलों की 109.31  किलोमीटर लंबी 41 सड़कों का निर्माण कार्य चार महीने में पूरा हो जायेगा.

विजयपुर में रामनिवास रावत को ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी पड़ी भारी? मंथन में जुटी BJP

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget