एक्सप्लोरर

Shivpuri News: पूरी हुई नर्स की अंतिम इच्छा, मौत के 66 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया तबादला

MP Nurse Transfer List: लोगों का कहना है कि तबादला नहीं होने से ही तन्वी काफी परेशान रहती थी. शायद इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया. तन्वी की मौत के दो महीने बाद ट्रांसफर लिस्ट में उसका नाम आया है.

MP News: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी को जीते जी कई मिलना तो के बाद तबादला नहीं मिल पाया लेकिन जब महिला कर्मचारी ने मौत को गले लगा लिया तो आत्महत्या के 2 महीने बाद स्वास्थ्य विभाग ने दरियादिली दिखाते हुए महिला कर्मचारी का तबादला कर दिया. यह आदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सरकारी तबादला तंत्र पर भी खूब सवाल उठाए जा रहे हैं. 

शिवपुरी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ में 4 सालों तक लगातार तन्वी दबड़े ने परिवार से दूर रहकर अपनी सेवाएं दीं. नर्स तन्वी ने कई बार लिखित आवेदन देकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाते हुए भोपाल के आसपास कहीं भी तबादला देने की मांग उठाई. तबादला नहीं होने से परेशान तन्वी ने खुदकुशी कर ली. 20 दिसंबर 2022 को तन्वी सरकारी आवास में बेहोश मिली थी, जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी दुखद मौत हो गई. 


Shivpuri News: पूरी हुई नर्स की अंतिम इच्छा, मौत के 66 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया तबादला

त्रुटि की वजह से लिस्ट में आया मृतका का नाम
इस मामले में शिवपुरी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि तबादला नहीं होने से तन्वी काफी परेशान थी. शायद इसी के चलते उनके द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया. इस घटना के 2 महीने बाद स्वास्थ्य विभाग में महिला कर्मचारी का तबादला शिवपुरी से रायसेन कर दिया. इसका आदेश भी जारी हो गया है.

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सफाई दे रहे हैं कि तन्वी की मौत की जानकारी राजधानी भोपाल भेज दी गई थी लेकिन किसी कारण से त्रुटि से तबादला सूची में तन्वी का नाम भी आ गया.

महिला कर्मचारी की अंतिम इच्छा पूरी
महिला कर्मचारी के मौत के बाद तबादला सूची में नाम होने के मामले को कांग्रेस ने भी आड़े हाथों लिया है.  कांग्रेस के विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि सरकार को बिना सिफारिश वाले कर्मचारियों की मांग पर भी ध्यान देना चाहिए. महिला कर्मचारी ने तबादला नहीं होने के चलते डिप्रेशन इतना बड़ा कदम उठा लिया. 

सरकार को ऐसी व्यवस्था करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटना सामने ना आए. जब सरकारी महकमा में हर साल लाखों की संख्या में तबादले होते हैं तो स्वास्थ्य विभाग के महिला कर्मचारी का तबादला भी हो जाना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें: MP News: कर्ज में डूबा 'योजनाओं का मध्य प्रदेश', जितना दिग्विजय सरकार पर कर्ज था, उतना ब्याज चुका रहे CM शिवराज

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget