एक्सप्लोरर

MP News: बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है. शिवराज सरकार ने तृतीय श्रेणी के एक लाख पदों को भरने की मंजूरी दे दी है. अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.

MP Government Jobs: मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है.मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सभी विभागों की सरकारी भर्ती को लेकर हरी झंडी दे दी है. मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर सरकारी भर्ती होना है, जिसे लेकर सामान्य प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

बेरोजगार युवाओं के लिए खुला पिटारा

दरअसल साल 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने सरकारी भर्ती का बंपर पिटारा खोला है. इसके तहत मध्य प्रदेश में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के एक लाख पदों को भरा जाएगा, इसमें जेल विभाग, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खनिज, शिक्षा, ऊर्जा, वाणिज्य कर, राजस्व सहित अन्य विभागों के पद शामिल है. मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने भी पदों को भरे जाने को लेकर स्वीकृति दे दी है. इसी के चलते सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से समस्त विभागों के सचिव व अन्य प्रमुख अधिकारियों के नाम पर पत्र जारी हुआ है.

Madhya Pradesh: कुलपति की नियुक्ति पर क्यों मचा है बवाल, बीजेपी के इस नेता से है रिश्ता

जानिए कैसे होगी तृतीय श्रेणी की भर्ती?

ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 1 से 50 तक है, उन पर भर्ती एक साथ की जाएगी.
ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 50 से 500 तक है, उनके पद की भर्ती दो चरणों में की जाएगी. 
ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 500 से अधिक है, वहां तीन चरण में भर्ती की जाएगी.
डाइंग कैडर घोषित किए जा चुके संवर्गों में किसी प्रकार की कोई भर्ती नहीं की जाएगी. 
राज्य शासन की आरक्षण नीति का अनुपालन भर्ती के समय जरूर किया जाएगा. 
अनुबंधित वाहनों के लिए चालक पद पर सीधी भर्ती आवश्यक नहीं है. 
रिक्त पदों की भर्ती के समय कैडर मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखा जाएगा. 

भारत जोड़ो यात्रा के पहले बड़ी घोषणा
मध्य प्रदेश में लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों की कमी के कारण कई विभागों में कार्य प्रभावित होने की खबरें भी सामने आ रही थी. बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी दल शिवराज सरकार पर बार-बार हमला बोल रहे थे. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आ रही है. ऐसे बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से सवाल जवाब न हो, इसके पहले ही 100000 पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी हो गई है. सरकार भले ही इस भर्ती को लेकर पहले से तैयारी कर रही हो लेकिन विपक्षी दल इसे भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर भी देख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget