एक्सप्लोरर

MP Onion Prices: CM शिवराज के राज में 'प्याज के आंसू' रो रहा है अन्नदाता! मुआवजे की मांग कर रहे किसान

Onion Price Falls: प्याज महज़ 2 से 3 रुपये किलो तक ही बिक रहा है. आलम ये है कि जो किसान मंडी में प्याज लेकर आ रहा है, वह अपनी फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहा.

MP Onion Farmers Distressed: मध्य प्रदेश प्याज के उत्पादन के मामले में बाकी राज्यों से कहीं आगे है. यहां का उत्पादित प्याज़ न केवल देश के बल्कि विदेशों के भी कई जगहों पर एक्सपोर्ट किया जाता है. प्याज की खेती को उन्नत बनाने के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने यूं तो कई जतन किए लेकिन उनका फायदा प्याज उत्पादकों तक नही पहुंच पाया. गेहूं की तरह प्याज की फसल में अब समर्थन मूल्य की मांग चल निकली है. प्रदेश की बड़ी मंडियों में आने वाला प्याज महज़ 2 से 3 रुपये किलो तक ही बिक रहा है. आलम ये है कि जो किसान मंडी में प्याज लेकर आ रहा है, वह अपनी फसल की लागत तक नही निकाल पा रहा है. किसानों ने अब शिवराज मामा से खेती को लाभ धंधा बनाने की गुहार लगाई है.

प्याज के आंसू रो रहा है अन्नदाता
इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में आने वाले किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्याज की फसल खेत में खत्म हो चुकी है. वहीं, जो बची हुई प्याज किसान ला रहा है उसकी लागत भी किसान नही निकाल पा रहा है. प्याज का मंडी में दाम महज 2-3 रुपये किलो मिल रहा है. इसके कारण प्याज की फसल की लागत किसान को दोगुनी पड़ रही है.

मसलन किसान को एक बीघा में प्याज की फसल बुवाई पर लागत 50 हजार रुपये आती है लेकिन मंडी में खर्च काटने के बावजूद उसे महज 25 से 30 हजार रुपये ही उसे मिल पा रहा है. इस कारण एक बीघा पर किसान को करीबन 20 हजार रूपये का नुकसान हो रहा है.

समर्थन मूल्य पर प्याज़ खरीदे सरकार
इंदौर की चोइथराम मंडी में प्याज बेचने आए किसानों ने सरकार से मांग की है कि सरकार अब प्याज के लिए समर्थन मूल्य घोषित करे ताकि किसानों को होने वाले भारी भरकम नुकसान से बचाया जा सके. वही बारिश और ओलावृष्टि के कारण आधा प्याज खेत में ही खराब हो चुका है. इस खराब प्याज को किसान नदी नालों में फेंकने का मजबूर हैं.

40 हज़ार कट्टों की रोज की आवक
इंदौर की चोइथराम फल व सब्जी मंडी में प्याज के 40 हजार कट्टों की नियमित आवक हो रही है. वहीं, कहा जा रहा है कि किसानों ने प्याज का फिलहाल स्टॉक किया हुआ है जो भाव के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं. मंडी में प्याज के फिलहाल जो भाव मिल रहा है वो दो रुपये से लेकर आठ रुपये तक मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: MP News: रजिस्ट्रेशन के लिए हिन्दू छात्राओं को लगानी होती थी हिजाब के साथ फ़ोटो, सरकार ने रद्द की स्कूल की मान्यता

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget