एक्सप्लोरर

Bhopal News: खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर कालाबाजारी करने का आरोप

मध्य प्रदेश में खाद की कमी से किसान परेशान हैं. किसानों को महंगे दामों पर खाद मिल रहा है. खाद की परेशानी पर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत से अन्नदाता किसान परेशान है. पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है तो उन्हें महंगे दामों पर अपनी जरूरतें पूरी करना पड़ रही हैं. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्य सरकार को खाद की परेशानी पर घेरा. वहीं वर्तमान सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बयान जारी कर कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है. 

पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगाया बीजेपी पर आरोप
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कुछ दिनों पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा भारी भाषण था कि मध्य प्रदेश में किसान भाईयों को खाद की कमी नहीं आने दूंगा. प्रचुर मात्रा में खाद का भंडारण कर लिया गया है. तमाम आर्डर कर रखे हैं. इसलिए किसान निश्चित होकर खेती का काम करें, लेकिन अब हालात यह है. पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जब देवास में अफसरों से पूछा कि देवली में कितना खाद आया? अफसरों ने बताया कि 20 टन, इसके साथ ही अफसरों ने यह भी बताया कि 300 टन खाद की डिमांड भेजी थी. यदि 20 टन हम बाट देते तो किसान हमको मारता, क्योंकि यह डिमांड ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. खाद की कालाबाजारी बीजेपी का एक-एक आदमी कर रहा है. किसान को एक बोरी मुश्किल से मिल रही है. एमपी में किसानों के बुरे हालात हैं. 

Bharat Jodo Yatra: एमपी में 13 दिनों में 382 किलोमीटर का सफर तय करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, जानें पूरा शेड्यूल

कृषि मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को घबराने की जरूरत नहीं हे. उनको मिलने वाला उर्वरक उनको ही मिलेगा ही. कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि अगर कहीं पर यूरिया डीएपी की कालाबाजारी हो रही है तो किसान कमल सुविधा केन्द्र के फोन नंबर 0755-2558823 पर शिकायत करें. उनकी शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. इस दौरान मंत्री पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता भ्रम फैला रहे हैं कि प्रदेश में किसानों को यूरिया और डीएपी की किल्लत हो रही है, जबकि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ और उनकी मंडली किसानों में भ्रम फैलाकर ही सत्ता पर काबिज हुई थी. झूठ, छलावा, धोखाधड़ी कांग्रेस के जींन में है, लेकिन झूठ बोलकर बनी सरकार 15 महीने में ही गिर गई. कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं के झूठे वादे के कारण प्रदेश के लाखों किसान डिफाल्टर हो गए और कर्ज में डूब गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget