एक्सप्लोरर

MP Elections: प्रत्याशियों के नाम पर मंथन के बीच कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी से जुड़े तीन बडे़ नाम, इन्हें मिली जिम्मेदारी

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस की तरफ से स्क्रीनिंग कमेटी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. इसमें पार्टी ने तीन बड़े चेहरे शामिल किए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) में उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है. इस बीच पार्टी ने अपनी स्क्रीनिंग कमेटी (Congress Screening Committee) का विस्तार करने की घोषणा की है और इसमें तीन बड़े नेताओं को शामिल किया है. इन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. 

जिन तीन नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल हैं. यह जानकारी कांग्रेस की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति से सामने आई है. कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर  अरुण यादव, सुरेश पचौरी और अजय सिंह राहुल को स्क्रीनिंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.'' दरअसल, स्क्रीनिंग कमेटी किसी भी पार्टी का अहम हिस्सा होती है जो चुनाव से पहले  सभी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग यानी कि चयन का काम करती है. 

जब जिला अध्यक्षों ने खुद के नाम का दे दिया प्रस्ताव
उधर, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान की खबर है. बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम भोपाल की जगह दिल्ली मुख्यालय से तय होंगे. फिलहाल प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पहली सूची में 60 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है और ये नाम 15 से 20 सितंबर तक जारी हो सकते हैं. बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे गए थे तो उनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने अपने नाम का ही प्रपोजल दे दिया. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. यहां बीजेपी पहले ही 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अब कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  MP Election: CEC राजीव कुमार की अगुवाई में भोपाल पहुंचा केन्द्रीय निर्वाचन दल, चुनाव तैयारियों का लेगा जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget