एक्सप्लोरर

MP Election: CEC राजीव कुमार की अगुवाई में भोपाल पहुंचा केन्द्रीय निर्वाचन दल, चुनाव तैयारियों का लेगा जायजा

MP Election 2023: तीन दिवसीय दौरे पर आई केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम प्रदेश में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कल 5 सितंबर भोपाल के मिंटो हॉल में पहली बैठक करेगी.

MP Assembly Elections: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में केन्द्रीय निर्वाचन दल आज भोपाल पहुंचा है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार एवं उनके दल का स्वागत किया. मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल पर आए हैं. केन्द्रीय निर्वाचन दल 4 सितंबर से 6 सितंबर तक प्रदेश में रहकर राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा. निर्वाचन दल प्रदेश में आगामी चुनाव के निर्वाचन के दिशा निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा. 

केन्द्रीय निर्वाचन दल इसके अलावा विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगा और कार्यक्रमों में भाग लेगा. केन्द्रीय दल का एयरपोर्ट पर प्रदेश के संयुक्त चुनाव आयुक्त राकेश सिंह, मुख्य उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया. 
 
मंगलवार को कलेक्टर-एसपी के साथ बैठक
तीन दिवसीय दौरे पर आई केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम प्रदेश में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कल 5 सितंबर भोपाल के मिंटो हॉल में पहली बैठक करेगी. इस दौरान जिलों में चुनाव की तैयारियां, कानून व्यवस्था, मतदाता सूची सहित अन्य विषयों को लेकर सभी कलेक्टरों, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्ररों और सभी जिलों के एसपी तथा आईजी के साथ चर्चा करेगी. दौरे के अगले दिन 6 सितंबर को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर कुमार के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और सामान्य प्रशासन के साथ बैठक होगी.

लिए जाएंगे सुझाव
चुनाव आयोग की टीम बीजेपी-कांग्रेस के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी. इस दौरान मतदाता सूची, मतदान केन्द्र सहित अन्य विषयों पर सुझाव लेने और उनकी शिकायतों को दूर करने की कोशिश की जाएगी. बता दें 11 सितंबर को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए आवेदन लेने काम पूरा हो जाएगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को है. माना जा रहा है कि 4 अक्टूबर के बाद कभी भी प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें:

MP News: भादो मास के पहले सोमवार महाकाल की शरण में पहुंचे सीएम शिवराज, अच्छी बारिश के लिए किया महारुद्राभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget