एक्सप्लोरर

MP Elections: इस बार कैसे होगा कांग्रेस में टिकट का बंटवारा? कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान

MP Elections 2023: कमलनाथ ने बताया कि मध्य प्रदेश की कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां पर कई उम्मीदवार दावा कर रहे हैं. एक ही सीट पर 21 दावेदार हैं. कोई एक नेता किसी उम्मीदवार का नाम तय नहीं करेगा.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट बांटने को लेकर इस बार फूंक-फूंक कर कदम रखने वाली है. कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस में दिए जाने वाले टिकट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनके बयान के बाद अब पूरे मध्य प्रदेश में भावी उम्मीदवार और दावेदार नए-नए जतन कर सकते हैं. 

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव सीट पर आम सभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि इस बार टिकट वितरण में काफी ध्यान रखा जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर कई मानक पैमाने पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह या कोई और नेता टिकट को लेकर निर्णय नहीं मिलेगा बल्कि पूरा संगठन टिकट तय करेगा.

स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे पर दिया बयान
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जब पूछा गया कि खातेगांव विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी को उतारने से भी कांग्रेस की हार हुई है. इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा सीटों पर स्थानीय उम्मीदवार को लेकर हमेशा से मांग उठती आई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवार के साथ-साथ योग्यता को भी ध्यान में रखकर इस बार टिकट वितरण किया जाएगा.

ऐसे होगा प्रत्याशियों का चयन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुभवी सदस्य, एआईसीसी द्वारा निर्धारित सर्वे टीम, विधानसभा सीटों के प्रभारी और सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जनता जिस नेता का नाम सुजाएगी, उसे कांग्रेस मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि कोई एक व्यक्ति या नेता किसी उम्मीदवार का नाम तय नहीं करेगा बल्कि पूरा संगठन बैठकर विचार करेगा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी बताया कि पहले ही प्रत्याशियों को बता दिया जाएगा कि उन्हें टिकट मिलने वाला है,  इसलिए वे अपनी तैयारी शुरू कर दें. 

एक सीट पर 21 दावेदार 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि मध्य प्रदेश की कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां पर कई उम्मीदवार दावा कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुएबताया कि एक ही विधानसभा सीट पर 21 दावेदार हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके पास कई नेताओं के रोज बायोडाटा पहुंचते हैं, जिन्हें वे अपने पास रख लेते हैं. इसके बाद वे यह आकलन करते हैं कि उक्त नेता अपने क्षेत्र से कांग्रेस को कितनी बार जीता कर लाए हैं? अगर वे अपने इलाके से कांग्रेस को नहीं जिता सकते हैं तो फिर खुद कैसे जीत पाएंगे ? इन सब मुद्दों पर विचार करने के बाद ही इस बार टिकट दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmad Murder: अतीक-अशरफ हत्या पर बोले दिग्विजय सिंह, 'गैंग ने हिन्दुओं से ज्यादा मुस्लिमों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget