एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना का दावा, 'सीहोर बीजेपी विधायक कब्जे से छुड़ाई जाएगी 1000 एकड़ जमीन'

MP Election 2023 Date: मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. वहीं आज शाम के बाद चुनावी प्रचार-प्रसार भी खत्म हो गया है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए अब महज दो दिन से भी कम समय शेष रह गया है. प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होनी है. पूरे प्रदेश में बुधवार (15 नवंबर) शाम से प्रचार-प्रसार पर ब्रेक लग जाएगा, ऐसे में सभी सियासी दल पूरे जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के सीहोर विधायक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना ने गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है. रमेश सक्सेना चार बार विधायक रह चुके हैं.

चार बार के पूर्व विधायक सहकारी नेता रमेश सक्सेना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना कहते सुनाई दे रहे हैं कि ''मैंने जो श्यामपुर में भाषण दिया था कि शुगर फैक्ट्री की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे, उसमें मेरा मूल उद्देश्य कहने का यह था कि बीएसआई की लगभग एक हजार एकड़ जमीन पर सीहोर के विधायक के परिवार का अवैध कब्जा है.''  उन्होंने कहा, ''जमीन शासकीय है, इसलिए कब्जा अवैध ही माना जाएगा. सबसे पहले इस कब्जे को हटवाकर गरीबों में इस जमीन को बंटवाया जाएगा. रमेश सक्सेना जो कह देता है वो करके दिखाता है. इसके लिए अन्य भ्रष्टाचार, माइनिंग भ्रष्टाचार इन सब को निकलवा कर कार्रवाई करवाई जाएगी.''

सीहोर सीट से चार बार रह चुके विधायक
वरिष्ठ सहकारी नेता रमेश सक्सेना सीहोर विधानसभा की सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से चुनाव जीता था, जबकि तीन बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे. साल साल 2013 के चुनाव में रमेश सक्सेना की पत्नी उषा सक्सेना ने निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश राय से चुनाव हार गईं थी. साल 2018 के चुनाव में उषा सक्सेना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं, लेकिन यहां भी वे जीत नहीं सकी. 2018 के चुनाव के बाद रमेश सक्सेना ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इस बार यानी साल 2023 के चुनाव में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना के पुत्र शशांक सक्सेना को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी की ओर से दोबारा सुदेश राय मैदान में है. 

सीहोर से बीएसपी भी ठोक रही है ताल
बता दें, सीहोर विधानसभा का चुनाव इस बार बड़ा रोचक होता नजर आ रहा है. बीजेपी से जहां सुदेश राय मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से शशांक सक्सेना चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. यहां से पहली बार बीएसपी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है. बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरे जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. 

ये भी पढ़ें: Watch: शिवराज के मंत्री का विवादित बयान- 'तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है...जहां से आए हो वहीं गाड़ देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget