एक्सप्लोरर

Watch: शिवराज के मंत्री का विवादित बयान- 'तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है...जहां से आए हो वहीं गाड़ देंगे'

MP Elections 2023: शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और उज्जैन दक्षिण के प्रत्याशी मोहन यादव ने अपने भाषण के दौरान विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कड़ी चेतावनी दी.

MP Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है. आज शाम छह बजे के बाद पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार खत्म हो जाएगा. बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं. उज्जैन दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव ने बयान के दौरान विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे जीवन भर याद रखेंगे.

उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार मोहन यादव बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस ने चेतन यादव को मैदान में उतारा है. बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव ने टावर चौक पर आम सभा के संबोधित करने के दौरान कांग्रेस नेताओं को ऐसी चेतावनी दे डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "सुन, लो कांग्रेस नेताओं...तुम्हारा पता नहीं लगेगा, कहां से आए हो? अभी भी तुम्हारी औकात ठिकाने नहीं आई है." 

बीजेपी प्रत्याशी के बयान की वीडियो वायरल
अपने संबोधन के दौरान मोहन यादव ने कहा कि "उज्जैन में होने वाले विकास के कार्यों में अड़ंगा लगाओगे, तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है, तुम्हारी औकात क्या है?" मोहन यादव के चेतावनी भरे विवादास्पद बयान पर बीजेपी के नेताओं ने जमकर तालियां भी बजाईं. इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन दक्षिण में कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला, इसलिए उत्तर से पप्पू को ढूंढ कर लाए. उन्होंने कहा कि एक पप्पू दिल्ली में है और दूसरा उज्जैन में. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उत्तर दक्षिण की भौगोलिक स्थिति तक पता नहीं है और चुनाव लड़ने चले हैं.

कांग्रेस ने इस बयान पर क्या कहा?
बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की इसी दादागिरी को जनता खत्म करना चाहती है. उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जब बीजेपी ने विकास किए हैं तो फिर प्रत्याशी में इतनी बौखलाहट क्यों है? इस बार जनता उज्जैन ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में मन बना चुकी है. भ्रष्टाचार और भय मुक्त उज्जैन दक्षिण के लिए मतदाता मतदान करेंगे.''

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'इस बार 150 पार करेगी कांग्रेस', कमलनाथ के बेटे का दावा! abp से खास बातचीत में जानें और क्या बोले नकुलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget