एक्सप्लोरर

MP New Cabinet: मालवा निमाड़ में बीजेपी की 9 महिला विधायकों ने मारी बाजी, मंत्रिमंडल में दिख सकता है इनका दबदबा

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी की 9 महिला नेताओं ने जीत का परचम लहराया है. इस बार नए मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों का भी दबदबा देखने को मिल सकता है.

MP Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शादार जीत दर्ज की है. 230 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 163 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई. तो वहीं मालवा निमाड़ ने एक बार फिर से बीजेपी को सत्ता की चाबी सौंप दी है. बीजेपी की बयार में मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी की नौ नेत्रियों ने जीत का परचम लहराया है, तो ऐसे में नए मंत्रिमंडल में इस बार महिला मंत्रियों का भी दबदबा देखने को मिल सकता है.

एमपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी देखने को मिली, तो वहीं मालवा निमाड़ में एक बार फिर बीजेपी अपना दबदबा कायम करने में कामयाब रही. अब जब मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल की रेस शुरू हो गई है तो महिला विधायकों को भी उम्मीदें बढ़ी हैं. मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी की 9 महिला विधायक चुनकर आई है. इनमें सात महिला विधायक ऐसी भी हैं, जो अनुभव के आधार पर मंत्री पद के लिए ताल ठोक रही है. 

मंत्रिमंडल की रेस में इन विधायकों का नाम आगे 

अर्चना चिटनीस (Archana Chitnis) बुरहानपुर से चार बार की विधायक हैं. अर्चना चिटनीस शिवराज सरकार में महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. ऐसे में नए मंत्रिमंडल के लिए उनका दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है. महू से आने वाली और शिवराज सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री रही उषा ठाकुर (Usha Thakur) चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंची हैं. हिंदूवादी विचारधारा और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उषा ठाकुर भी नए मंत्रिमंडल में नजर आ सकती हैं.

मालिनी गौड़ (Malini Gaur) इंदौर विधानसभा चार से लगातार एक ही सीट को चार बार जीतने वाली महिला नेत्री हैं. मालिनी गौड़ इंदौर महापौर भी रह चुकी हैं. 2023 के चुनाव में 69000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाली मालिनी गौड़ भी मंत्री पद के लिए ताल ठोक रही हैं. पेटलावद से आदिवासी समुदाय में पैठ रखने वाली निर्मला भूरिया पांच बार की विधायक हैं और राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. ऐसे में आदिवासियों को साधने के लिए निर्मला भूरिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. 

बीजेपी महिला वोटरों को साधने में हुई सफल

देवास विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाली गायत्री राजे पावर (Gayatri Raje Pawar) का नाम भी मंत्रिमंडल के लिए सुर्खियों में हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा (Neena Verma) भी चार बार की विधायक रही हैं. ऐसे में मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए नीना वर्मा भी पूरा जोर लगा रही हैं. बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली मंजू दादू (Manju Dadu) 2013 में भी विधायक रह चुकी हैं. मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए वे भी पूरा जोर लगा रही हैं. 

हालांकि महिला विधायकों का कहना है कि मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा यह फैसला पार्टी करेगी. कहा जा सकता है विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) महिला वोटर को साधने की रणनीति में पूरी तरह कामयाब हुई. साथ ही महिला प्रत्याशियों पर भी मालवा निमाड़ की जनता ने भरपूर भरोसा जताया. ऐसे में मंत्रिमंडल की रेस में आखिर बाजी कौन मारेगा यह देखना भी दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: इन क्षेत्रों पर नहीं चला मोदी मैजिक और लाडली बहना योजना! आदिवासी सीटों पर क्या रही बीजेपी की रणनीति?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget