एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में 'कमल' या कमलनाथ! मतगणना आज, बेसब्री से परिणामों का इंतजार

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना के लिए तैयारियां कर ली गई हैं. राज्य में 17 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार यानी आज सामने आ जाएगा. राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना रविवार (3 दिसंबर) सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू होगी. काउंटिंग के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. एक शीर्ष चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कई एग्जिट पोल ने दो मुख्य पार्टियों के बीच सीधे मुकाबले में मौजूदा बीजेपी को कांग्रेस से आगे रखा है. राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे.अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के चुनावों की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है. 

अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राजन ने कहा कि यदि डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए, तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है, जो पिछले चुनावों (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब मतदान 75.63 प्रतिशत था. उन्होंने बताया कि सभी जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल 692 टेबल लगाई गई हैं, जबकि ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबल लगाई गई हैं.

राजन के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से 8.30 बजे के बीच की जाएगी, जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से वोटों की गिनती शुरू होगी. उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार-वार इसका परिणाम घोषित किया जाएगा और प्रत्येक दौर की गिनती पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि झाबुआ सीट पर सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती होगी, जबकि दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर सबसे कम 12 राउंड की गिनती होगी.उन्होंने कहा कि मतगणना के संचालन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और सभी जिला रिटर्निंग अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने गिनती के दिन को ड्राई डे घोषित किया है, जिसके दौरान सभी शराब और शराब की दुकानें बंद रहेंगी. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी और केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. राजन ने कहा कि इस बार 80 साल से अधिक उम्र के 51,259 नागरिकों और 12,093 शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने घर से मतदान किया. उन्होंने बताया कि मतदान कार्य में लगे करीब 3.04 लाख कर्मियों ने डाक मतपत्रों के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा, "तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अंदर की व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि हो गई है. 3 टियर सुरक्षा के प्रावधान किए गए हैं." सुरक्षा व्यवस्था पर SP राजेश सिंह चंदेल ने कहा, "मतगणना को लेकर ग्वालियर पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है.शहर में भी हमने कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो."

वहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा, "सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है. मुख्य सड़क पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, आम ट्रैफिक को इस रास्ते के लिए अनुमति नहीं दी गई है. इस पूरे परिसर में लगभग 80 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. भोपाल में मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संभावित कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने 18 बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था की है. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव के नतीजों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, बोले- 'बस 24 घंटे इंतजार करिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget