एक्सप्लोरर

MP Election Result: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज, जानें रेस में हैं कितने चेहरे?

MP Election Result 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व वाली सरकार की किसी विशेष योजना के चलते नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की वजह से यह भारी जनादेश मिला है.

MP Election Result: बीजेपी को तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के एक दिन बाद इन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसपर चर्चा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बीच बैठक में क्या बात हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि सूत्रों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा अंतिम निर्णय लेने से पहले पार्टी में विचार-विमर्श किया जा रहा है.

केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा. इन बैठकों में विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे.

हालांकि, मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन बीजेपी के भीतर कई लोगों का मानना है कि तीन राज्यों में पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश को उसकी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति व्यापक जनसमर्थन के रूप में देखा जाना चाहिए. ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्रियों के नाम पर मुहर लगाएगा.

मध्य प्रदेश में विधायक निर्वाचित हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की किसी विशेष योजना के चलते नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की वजह से यह भारी जनादेश मिला है.

रविवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या 'लाडली बहना' योजना ने राज्य में बड़ी जीत में भूमिका निभाई है, तो उन्होंने कहा, “क्या लाडली बहना योजना छत्तीसगढ़ या राजस्थान में थी.” पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि अगर पार्टी तीन राज्यों में नए नेतृत्व को आगे लाना चाहती है, तो यह उपयुक्त समय है.

हालांकि, दो-तिहाई बहुमत के साथ पार्टी की जीत के बाद चौहान मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बने हुए हैं. विजयवर्गीय के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे राज्य के अन्य क्षत्रों को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा है.

पटेल से जब पूछा गया कि वह मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के नतीजों को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, “यह सब मोदी नाम के जादू के कारण हुआ है.” उन्होंने जीत के लिए अमित शाह की चुनावी रणनीति को भी श्रेय दिया.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, पार्टी नेताओं के बीच इस बात को लेकर प्रबल राय है कि पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है, भले ही दोनों राज्यों में क्रमशः पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रमन सिंह भी विधायक निर्वाचित हुए हैं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी, चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रमुख चेहरों में शुमार रहीं दीया कुमारी और महंत बालकनाथ मुख्यमंत्री पद के लिये संभावित दावेदारों की सूची में शामिल हैं. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि तीन बार विधायक रहे और पार्टी नेतृत्व के विश्वासपात्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं.

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार साव, निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को भी मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है.

सिंह को छोड़कर बाकी तीनों नेता अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं. हालांकि, यह अवश्य कहा जाना चाहिये कि बीजेपी नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन में अपने फैसले से पहले भी कई बार हैरान कर चुका है.

ये भी पढ़ें: MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम, एक आदिवासी और एक OBC चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget